National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 7, 2026 8:08 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 7, 2026 8:08 pm

सीआरपीएफ के जवानों ने किया स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के दर्शन 

मिर्जापुर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

शक्तेषगढ़ आश्रम में गुरु पूर्णिमा को लेकर तैयारियां जोरों पर 

 

सीआरपीएफ के जवानों ने किया स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के दर्शन

 

मोक्षदायिनी ज्ञान गंगा केंद्र श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ में आज विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित कालजयी धर्म-शास्त्र यथार्थ गीता के प्रणेता समय के तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज का दर्शन आज सीआरपीएफ के जवानों ने किया। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान ने सबको आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर संतोष यादव भक्त ने शानदार भजन सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों संत महात्माओं को पूज्य श्री गुरुदेव भगवान ने बताया कि एक मात्र परमात्मा का भजन करना चाहिए, उसको प्राप्ति का विधान ओम जप और सद्गुरु का ध्यान है। आश्रम के सीनियर संत श्री नारद महाराज जी ने बताया कि पूज्य श्री गुरुदेव भगवान की कृपा से गुरु पूर्णिमा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और आश्रम की व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *