National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:05 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:05 pm

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेपियंस स्कूल विकास नगर में भव्य योग उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेपियंस स्कूल विकास नगर में भव्य योग उत्सव

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर द सेपियंस स्कूल, विकास नगर में एक भव्य योग मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य और आत्मविकास का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक सहभागिता और समर्पण की एक अनुपम मिसाल भी प्रस्तुत कर गया।

इस आयोजन के प्रेरणास्रोत एवं मुख्य संरक्षक हमारे लोकप्रिय विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान जी रहे, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से यह आयोजन अत्यंत सफल और प्रभावशाली बना।

कार्यक्रम में क्षेत्र की अनेक सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग दिया।

सेपियंस स्कूल की प्रबंध कार्यकारिणी, आदरणीय प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण तथा उत्साही छात्र-छात्राओं को इस आयोजन की शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत योगासन प्रदर्शन अत्यंत अनुशासित, सुंदर और प्रेरणादायक रहा, वहीं शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत सैंम-सैग नृत्य प्रस्तुति ने योग के संदेश को भावनात्मक अभिव्यक्ति देकर सभी को भावविभोर कर दिया।

यह आयोजन निश्चित ही योग के प्रचार-प्रसार और उसकी उपयोगिता को जनमानस तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम सिद्ध हुआ।

योग वह चाबी है, जो हमें हमारे भीतर की दुनिया से जोड़ती है।” –

सर्वविदित है कि सेपियंस स्कूल विकास नगर शिक्षा को किसी भी सीमा में बांधने के स्थान पर सर्व व्यापक बनाने में विश्वास रखता है । इसी परंपरा में अपने सामाजिक दायित्व को ध्यान में रख कर स्कूल में आज दिनांक 21 जून को योग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विकासनगर क्षेत्र विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी , प्रबंधक रविकांत सपरा , श्रीमती रशिता सपरा , प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा , हरबर्टपुर प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल ने मुख्य अतिथि को तुलसी वृक्ष और सृमति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा गीत संगीत का कार्यक्रम संचालित किया गया। बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों, अभिभावकों , विकासनगर की सम्मानित जनता द्वारा तथा समस्त अध्यापकों द्वारा योग संबंधी क्रियाकलापों में प्रतिभाग किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय में श्री सुरेश रावत ( रुप सागर स्टूडियो) तथा अध्यापिका आरती द्वारा सभा का संचालन करते हुए “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के महत्व के बारे में बताया गया ।
इस अवसर पर कर्नल ओम प्रकाश फर्शवान (जिला सैनिक कल्याण हरबर्टपुर)

हवलदार सुरेश नौटियाल ( वाइस प्रेसीडेंट ब्लॉक विकासनगर)

हवलदार भूपेंद्र डोगरा ( प्रेसीडेंट पूर्व सैनिक संगठन, विकासनगर)

श्री अरुण मित्तल ( प्रदेश सहयोग व्यापार प्रकोष्ठ प्रेसिडेंट, बी जे पी )

श्री सुरेंद्र सिंह नेगी ( प्रेसीडेंट जिला सैनिक कल्याण बोर्ड चकराता)

श्री सुभाष चंबेल ( डायरेक्टर हाइलेंड स्कॉलर स्कूल )

श्रीमती सविता ध्यानी ( पूर्व सभासद नगर पालिका )

श्री यमन चौधरी( प्रेसीडेंट लायंस क्लब)

श्री सुबोध गोयल (प्रेसीडेंट जागरण समाजसेवी संस्थान)

श्री अनिल जैन ( प्रेसीडेंट जिला व्यापार मंडल)

श्रीमती मंजू थपलियाल ( भाजपा महामंत्री, गढ़वाल सभा सदस्या)

श्री हिमांग कोहली( सेकेट्ररी रोटरी क्लब)

श्री रित्विक ( डायरेक्टर दून संस्कृति स्कूल झाजरा)
उपस्थित रहे।

डा० नीरज डोभाल ( पी एच डी योगा योगाचार्य, देहरादून) ने गायत्री मंत्र द्वारा योग अभ्यास प्रारंभ किया गया, तत्पश्चात श्रीमती सविता ( विधान सभा योग प्रशिक्षका, मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित, योगाचार्या, देहरादून) द्वारा प्राणायाम के माध्यम से योग अभ्यास का समापन किया गया।
इस वर्ष के योग दिवस का विषय *एक पृथ्वी तथा एक स्वास्थ्य के लिए योग* था। उपस्थित सभी लोगों द्वारा योग को दैनिक जीवन में उतारने तथा स्वजनों को भी प्रेरित करने की शपथ ली गई।
हरबर्टपुर प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल , उप प्रधानाचार्या गीता नेगी , समाज सेवी श्री रिकेश शर्मा तथा विकास नगर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा सहित समस्त अध्यापकगण मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने बताया कि योग का हमारे जीवन में विशेष महत्व है अगर हम योग करेंगे तो कई बीमारियों से बचे रहेंगे तथा स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए योग करना अत्यंत आवश्यक है।
प्रबंधक रविकांत सपरा ने उपस्थित समस्त विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा अभिभावकों का इस योग दिवस में प्रतिभाग करने तथा सभी के स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या गीता नेगी, एस ए पी (अश्वनी कुमार, नंदी बिष्ट,सुमालती उनियाल ),आशा गोसाई, सचिन, सुशांत, नेहा, रोशन, रवि कुकरेती, प्रियंका जयसवाल, शिंपी, श्वेता, सतीश, सूरज ,संजय चौहान, आरती , मानसी पाल तथा भगत सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।