National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 11:07 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 11:07 pm

भारत सरकार के सेंट्रल सिल्क बोर्ड द्वारा कुटीर उद्योग को ऐतिहासिक ग्रामसभा धारकोट में स्थापित करने के लिए दिनांक 6 जून 2025 को उद्घाटन समारोह किया गया ।

भारत सरकार के सेंट्रल सिल्क बोर्ड द्वारा कुटीर उद्योग को ऐतिहासिक ग्रामसभा धारकोट में स्थापित करने के लिए दिनांक 6 जून 2025 को उद्घाटन समारोह किया गया ।

उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रताप नगर विधानसभा के माननीय विधायक श्री विक्रम सिंह नेगी जी व विशिष्ट अतिथि के तौर पर उच्च शिक्षा विभाग से डॉ०के०एस जौहरी (प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय अगरोडा ) द्वारा किया गया ।


धारकोट ग्रामसभा के युवा श्री प्रेम सिंह नेगी ने इस स्वरोजगार को गांव में स्थापित करने का बेड़ा उठाया है उनके साथ श्री हरीश नेगी जी ( हैरी नेगी ) व ग्राम सभा के समस्त सक्रिय सदस्य दे रहे हैं ।

प्रथम चरण मे क्षेत्र के 75 बेरोजगार (SC /ST) युवाओं / युवतियों को बुनकर के कार्य का परिषिक्षण दिया जाएगा फिर द्वितीय चरण में (GEN) के युवाओं को तवज्जो दिया जाएगा

जिसमें उन्हें प्रत्येक दिन 150 रुपए मेहनताने के रूप में प्रशिक्षण के दौरान दिए जाएंगे ।

जिस परीक्षण को देने में अहम भूमिका व तकनीकी जानकारी 

श्री चंद सिंह बजाज जी व श्रीमती मीरा बजाज जी ( बुनकर समिति के अध्यक्ष ), श्रीमती आरती जुगरण जी ( उपाध्यक्ष )

कुमारी गुरुवांशी जी ( स्टेट कोऑर्डिनेटर )

श्री सुदीप जुगरण जी (मीडिया प्रभारी ) व श्री हरीश नेगी जी (सलाहकार )  

 के रूप मे प्रशिक्षण देने हेतु अपना अहम योगदान देंगे ।

कार्यक्रम में अरुणिमा शर्मा जी (हंस फाउंडेशन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ) व ग्राम सभा धारकोट, पटुडी, रिंडेल के सभी सम्मानित सदस्यव व वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे

 

बुनकर समिति ने जैसे ही ट्रेनिंग प्रोग्राम खत्म हो जाएगा उसके बाद ट्रेनिंग लेने वाले आवेदन कर्ताओं को मशीन 90% सब्सिडी पर उपलब्ध करवाएंगे, साथी उन्हें रॉ मैटेरियल भी उपलब्ध कराएंगे ताकि भविष्य में ग्राम सभा की महिलाएं तकनीकी जानकारी को लेने के बाद जितना भी प्रोडक्शन करे उससे अच्छा खासा मुनाफा कमा सके ।

  मार्केटिंग तथा बेचने की जिम्मेदारी भी बुनकर समिति की ही रहेगी

 

साथ ही साथ भविष्य में जिनके भी बंजर खेत है उनके खेतों में उनकी अनुमति के पश्चात रेशम के उत्पादन के लिए शहतूत के पेड़ भरपूर मात्रा में लगाए जाएंगे जिसकी अनुदान राशि खेत वालों को निरंतर दी जाएगी

 

आशा है कि ग्राम सभा में रोजगार हेतु सिल्क का कुटीर उद्योग खूब फले -फूले और इसी तरीके के अन्य कुटीर उद्योग ग्राम सभाओं में रोजगार हेतु स्थापित होते रहें जिससे अन्य ग्राम सभाएं भी प्रेरणा ले सके ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।