National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 8:54 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 8:54 am

वीर शहीद केसरी चन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन, 45 छात्राओं को सर्टिफिकेट व 30 को प्लेसमेंट ऑफर

 

31 मई 2025, विकासनगर।

वीर शहीद केसरी चन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन, 45 छात्राओं को सर्टिफिकेट व 30 को प्लेसमेंट ऑफर

वीर शहीद केसरी चन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर विकास नगर में 31 मई 2025 को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में, इन्फोसि कंपनी गीत के अंतर्गत ‘लर्नट स्किल्स फॉर लाइफ’ कार्यक्रम के तहत 45 बच्चों को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुकर शर्मा, हेड ऑफ मोबिलाइजेशन, इन्फोसि कंपनी गीत उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह नेगी ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर राधेश्याम गंगवार ने छात्रों को भविष्य में कार्य करने के तरीकों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया और उन्हें सर्टिफिकेट देकर उत्साह बढ़ाया।

 

यह कार्यक्रम करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. पूजा राठौर के मार्गदर्शन में 18 फरवरी 2025 से प्रारंभ किया गया था। इस कार्यक्रम में 111 छात्रों ने ओरिएंटेशन में भाग लिया जिसमें से 65 छात्र रजिस्ट्रेशन कर सर्टिफिकेट कोर्स पूरा किया। इनमें से 45 छात्रों ने प्री और पोस्ट एग्जाम पास करने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त किया।

 

मधुकर शर्मा द्वारा बताया कि 30 छात्रों का प्लेसमेंट करवाया गया है, जो विभिन्न टेस्ट और इंटरव्यू पास करके कंपनी में अच्छी नौकरी प्राप्त करेंगे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *