National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 3:19 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 3:19 am

अयोध्या में विराजें राम,राममय हुआ पूरा देश।

अयोध्या में विराजें राम,राममय हुआ पूरा देश।

चमोली,उत्तराखंड।
अयोध्या में श्रीराम प्रभु के बाल रूप विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर यहां संपूर्ण जिले में जगह-जगह श्रीराम दरबार की झांकी निकालते हुए श्री रामोत्सव मनाकर एक दूसरे को बधाई देकर मिठाइयां बांटी गई।
इस अवसर पर क्षेत्र के सभी मंदिरों में विशेष पूजाओं का आयोजन किया गया और श्री राम भक्तों ने जगह-जगह भण्डारे लगाकर प्रसाद वितरण किए गए।
सोमवार को श्रीरामोत्सव के अवसर पर मींग गांव के ग्रामीणों ने गांव से नारायणबगड़ बाजार तक श्रीराम दरबार की झांकी निकाल कर जय श्रीराम के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा,विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल एवं आम नागरिकों ने भी बाइक रैली निकाली और समूचे बाजार में अयोध्या में संपन्न हुए श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्रसाद का वितरण किया। नारायणबगड़ में लक्ष्मी-नारायण मंदिर और कमलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही राम भजन के साथ विशाल भंडारों का आयोजन किया गया जिसमें नारायणबगड़ एवं केवर गांव की महिलाओं और पुरुषों ने श्री राम भक्तों का शानदार आतिथ्य सत्कार कर प्रसाद वितरण किए।इस अवसर पर पंती विधुत सब स्टेशन में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के साथ हनुमानजी की मूर्ति स्थापित की गई और अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन शुरू किया गया।
इस अवसर पर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष दयाल सिंह तडाकी, हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष दलीप सिंह नेगी,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, हुकमसिंह,पप्पू नेगी,शिशुपाल सिंह,संतोष नेगी,मन्नू मनराल, त्रिलोक सिंह,रिंकू नेगी,यशपाल सिंह, राहुल नेगी,दिनेश नेगी,नरेंद्र,राजेन्द्र सिंह, रश्मि नेगी,गोदांबरी देवी,शारदा देवी,कमला देवी,पुष्पा देवी, रजनी देवी,मंमद अध्यक्ष कविता देवी,विनोद मलेठा,करणसिंह रावत,बीरेंद्र सिंह रावत, सुजान सिंह रावत, करणसिंह, योगेश्वर प्रसाद, मंजीत कठैत, कुंदन सिंह, हरीश सिंह आदि उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।