National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 8:21 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 8:21 pm

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की

उत्तराखंड देहरादून 

प्रदेश की खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं उनके संगठनों की मांगों/समस्याओं तथा विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।

मंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों पर बिन्दुवार चर्चा की गई, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यक़ित्रयों द्वारा मानदेय वृद्धि की मांग पर मंत्री ने कहा कि उक्त के सम्बन्ध में भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है तथा भारत सरकार के निर्णय के अनुसार ही उक्त पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आंगनबाड़ी से सुपरवाईजर पर प्रतिवर्ष भर्ती प्रक्रिया को गतिमान रखने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में सहायिकाओं को वरीयता देने सम्बन्धी शासनादेश पूर्व में जारी किया जा चुका है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों द्वारा प्रायः यह शिकायत आती रहती हैं कि उन्हें अन्य विभागों जैसे पंचायतीराज विभाग, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बीएलओ तथा जनगणना जैसे कार्यों के लिए अधिकारियों द्वारा निर्देश दिये जाते हैं जिस कारण उनके स्वयं के विभागीय कार्य प्रभावित होते हैं, इस सम्बन्ध में मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभाग महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना सुनिश्चित करे तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी बहनों को यात्रा भत्ता, रहने तथा भोजन की व्यवस्था के समुचित परीक्षण के बाद ही सम्बन्धित विभाग को उक्त के सम्बन्ध में अनुमति प्रदान करें।

मंत्री ने आंगनबाड़ी बहनों के फोन रिचार्ज के लम्बित भुगतान को शीघ्र करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कल्याण कोष के अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का अंशदान 100 रू0 तथा विभाग द्वारा भी 100 रू0 का अंशदान दिया जाता है जिस पर सन् 2026 से सेवानिवृत हो रही बहनों को इसका लाभ मिलेगा तथा आने वाले समय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पेंशन स्कीम पर भी आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के समय पर मानदेय नहीं आने की शिकायत के सम्बन्ध में कहा कि विभाग द्वारा माह अप्रैल 2025 तक का राज्यांश का भुगतान किया जा चुका है जबकि केन्द्र से बजट प्राप्त होने के पश्चात केन्द्रांश का भुगतान भी विभाग द्वारा शीघ्र कर दिया जायेगा।

मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवानिवृति की तिथि को अनिवार्य रूप से कल्याण कोष की धनराशि का एकमुश्त भुगतान के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सेवानिवृत होने वाली बहनों का डाटा एक माह पूर्व ही तैयार कर लिया जाय तथा उन्हेें सेवानिवृति की तिथि को अनिवार्य रूप से एकमुश्त भुगतान करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर निदेशक, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रशान्त आर्या तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।