National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:13 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:13 pm

उज्जैन में बेगमबाग की अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, दो मकानों किया ध्वस्त

लोकेशन उज्जैन

संवाददाता संजय शर्मा

उज्जैन में बेगमबाग की अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, दो मकानों किया ध्वस्त

बेगमबाग कॉलोनी में शुक्रवार सुबह नगर निगम और विकास प्राधिकरण की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची और जिन

दो मकानों से स्टे समाप्त हो गया उन पर पर कब्जा लेने की कार्रवाई उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा की गई। बता दें कि कुल

28 संपत्तियों पर कार्रवाई होना है। इन सभी मकानों की लीज अवधि समाप्त हो चुकी है, हालांकि अभी शेष सभी मकानों पर कोर्ट का स्टे है। इन संपत्तियों की लीज नवीनीकरण नहीं हुई है और अवैध निर्माण कर लिए गए थे। कार्रवाई के दौरान सैकड़ों लोग सड़क पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। लोगों का कहना था कि प्रशासन की कार्रवाई गलत है और उन्हें अपनी संपत्तियों को बचाने का अधिकार है

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। इस दौरान तीन मकानों पर बुलडोजर चलाया गया, जिनके स्टे खारिज हो गए थे। उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि 28 मकान, दुकान समेत अन्य संपत्तियों की लीज निरस्त कर दी गई है। इसके बाद मकान मालिक कोर्ट चले गए थे और स्टे ले लिया। तीन मकानों के स्टे खारिज हुए हैं, जिन पर बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण और अवैध कब्जे पर कार्रवाई की जा रही है।

 

मकान तोड़ने की इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम एलएन गर्ग और एडिशनल एसपी नितेश भार्गव सहित महाकाल थाना प्रभारी गगन बदल भी मौके पर मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। महाकाल मंदिर पहुंचने का रास्ता भी कुछ घंटे के लिए बंद किया गया।

एक्टेंशन

प्रदर्शन के बीच अधिकारियों ने शहर काजी और मुस्लिम समाज के लोगों से बातचीत की और उन्हें समझाया। बातचीत के बाद लोगों ने खुद ही अवैध निर्माण हटाना शुरू कर दिया और प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग किया। सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि आगे भी अवैध निर्माण और अवैध कब्जे पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पूरे शहर में की जाएगी, जहां भी अवैध निर्माण और अवैध कब्जा होगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।