National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 3:19 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 3:19 am

अयोध्या में श्री रामचंद्र मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के कार्यकर्ताओं ने हरीघाट हरिपुर में जमुना तीर्थ धाम निर्माण के लिए चालदा महासू देवता मंदिर समिति हनोल के राजगुरु चदराम राजगुरु ने प्रथम शीला रखकर, शीला संग्रह कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

कालसी 22 जनवरी।

अयोध्या में श्री रामचंद्र मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के कार्यकर्ताओं ने हरीघाट हरिपुर में जमुना तीर्थ धाम निर्माण के लिए चालदा महासू देवता मंदिर समिति हनोल के राजगुरु चदराम राजगुरु ने प्रथम शीला रखकर, शीला संग्रह कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
हरीघाट हरिपुर में जमुना कृष्ण धाम निर्माण के लिए शीला संग्रह कार्यक्रम में लोक पंचायत के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर शीला संग्रह किया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने संग्रहित शिलाओ पर श्रीराम, श्री कृष्ण, यमुना मैया आदि लिखकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।
इस अवसर पर हनोल राजगुरु परिवार के सदस्य चदराम राजगुरु ने कहा है कि हरिपुर स्थित हरीघाट का आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत बड़ा महत्व रहा है इस स्थान पर विशाल यमुना कृष्ण धाम के निर्माण होने से लोगों के रोजगार के लिए अवसर भी प्राप्त होंगे ।
लोक पंचायत के सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा है कि अयोध्या में भगवान रामचंद्र जी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है ऐसे अवसर पर यमुना कृष्ण धाम के लिए शीलाओं का संग्रह कर लोक पंचायत के सदस्यों ने धार्मिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर के प्रवेश द्वार पर यमुना कृष्ण धाम निर्माण से धार्मिक पर्यटन के रूप में भी लोग यहां पर पहुंचेंगे।
समिति के अध्यक्ष गंभीर चौहान ने कहा है कि शीला संग्रह कर कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक करने का संदेश देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यमुना कृष्ण धाम का कार्य प्रारंभ होगा जिसमें जौनसार बावर सहित लोगों को सहयोग करने की आवश्यकता है।
इस दौरान विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान जौनसार बावर में अधिकांश गांव में मंदिरों के निर्माण हो रहे हैं इसलिए जौनसार बावर के प्रवेश द्वार पर जमुना कृष्ण धाम का निर्माण अच्छी पहल है।
इस अवसर पर समिति के सचिव सतपाल सिंह, रणवीर सिंह तोमर, एसएमआर डिग्री कॉलेज के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर, मुकेश शर्मा, प्रीतम सिंह, प्रताप सिंह बिष्ट, सुनील बिष्ट, सुनील शर्मा, विजय राम शर्मा, कल्याण सिंह, श्याम सिंह राणा, कुलदीप चौहान आदि सहित अनेक लोगों उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।