रिलांयस ट्रेंड्स ने विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
“कठिन परिश्रम तथा दृढ़ता सफलता के सभी दरवाजे खोल देती है “

रिलायंस ट्रेंड्स विकास नगर की ओर से आज दिनांक 20 मई दिन मंगलवार को सेपियंस विद्यालय विकास नगर के कक्षा दसवीं तथा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 90%से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया जिसमें विधि सिंह, वृद्धि सिंह, गर्विता जोशी, अलीशा, श्रेया दुबे, रीत, आयुषी, नमन सिंह, अनुष्का, परिक्रमा ( शिक्षक शमीम खान) मौजूद रहे। 
कठिन परिश्रम तथा दृढ़ता सफलता के सभी दरवाजे खोल देती है “
इस अवसर पर सेपियंस स्कूल विकासनगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।
Author: NM News live
Post Views: 462






