National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 12:08 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 12:08 pm

पुल निर्माण की धीमी गति बनी ग्रामीणों के जी का जंजाल -मोर्चा             

 

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मोर्चा टीम के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचकर मेंहूवाला- अंबाडी मोटर मार्ग के मध्य बन रहे पुल निर्माण की धीमी गति एवं विगत कई दिनों से ठप पड़े निर्माण कार्य की वजह से जनता को हो रही असुविधा/ परेशानियां का जायजा लिया ।मौके पर ग्रामीणों ने बताया की कई महीनो से पुल निर्माण स्थल पर बड़ी- बड़ी खाइ खोद दी गई हैं तथा ग्रामीणों के आवागमन हेतु कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, जिससे बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पुल निर्माण की धीमी गति बनी ग्रामीणों के जी का जंजाल -मोर्चा

चार धाम यात्रा हेतु जाने वाले तीर्थ यात्रियों वाले वाहनों को भी बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, उनको बाईपास से गुजरने के बजाय मेन मार्केट से गुजरना पड़ रहा है ।नेगी द्वारा प्रमुख अभियंता, श्री शर्मा लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड एवं अधिशासी अभियंता श्री कर्णवाल से मौके पर दूरभाष से वार्ता की गई तथा पूरे प्रकरण से अवगत कराया| श्री शर्मा द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही ।

मेहूंवाला- अंबाडी मोटर मार्ग के पुल निर्माण का है प्रकरण ।

मोर्चा किसी भी सूरत में ग्रामीणों का शोषण नहीं होने देगा | नेगी ने कहा कि अगर पुल निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई तो मोर्चा इस मामले को शासन में रखेगा ।

मेहूंवाला- अंबाडी मोटर मार्ग के पुल निर्माण का है प्रकरण ।

मोर्चा टीम में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, हाजी असद, करमचंद चंदेल, प्रवीण शर्मा पिन्नी, शमशेर सिंह, चौ. मामराज, अनूप सिंह चौहान, सुमेर चौहान, रमेश कांडवाल, बलवीर सिंह, चतर सिंह, रमेश चौहान, धर्म सिंह, अंकित राठौर, संजय ठाकुर, जयपाल सिंह, जाबिर हसन, चौधरी राजू, जुल्फीकार, श्याम सिंह, रहमान, नारायण सिंह, जसवीर सिंह, इकलाख आदि मौजूद थे |

चार धाम वाले वाहनों को भी हो रही परेशानी

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *