National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 10:26 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 10:26 pm

कुछेक भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं और स्वामी जी भारत को विश्व गुरु — श्रद्धा महाराज जी 

आजमगढ़ ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

कुछेक भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं और स्वामी जी भारत को विश्व गुरु — श्रद्धा महाराज जी

विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित कालजयी धर्म शास्त्र यथार्थ गीता के प्रणेता समय के तत्व द्रष्टा महापुरुष अनंत विभूषित करुणा निधान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज जी के कृपा पात्र शिष्य बिहार के रानी सराय बख्तियारपुर से चलकर आये श्रद्धा महाराज जी ने सैकड़ों भक्तों को बताये कि भारत के कुछेक संकुचित मानसिकता के लोगों की इच्छा है कि भारत हिंदू राष्ट्र बनें जब कि हमारे पूज्य श्री गुरुदेव भगवान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज न केवल भारत को बल्कि इस देश में रहने वाला हर बच्चे को विश्व गुरु बनाने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि हिंदू राष्ट्र बहुत ही छोटी उपाधि है पदवी है छोटी मानसिकता है, जबकि “विश्व गुरु” वृहद भारत, सर्वश्रेष्ठ भारत, शास्वत भारत, सनातन भारत, चिरस्मरणीय भारत को प्रतिबिंबित करता है। हमारे अनादिकालीन ऋषि-मुनियों ने जो भी वाणी बोले वह पूरे विश्व को समेकित करते हुए बोले भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण तत्समय के चक्रवर्ती अर्थात पूरे विश्व के राजा थे वे राज राजेश्वर कहे जाते हैं उन्हीं की वाणी को 1893 में शिकागो धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने दुहराया और भारत को विश्व गुरु की पदवी मिली। पूछने पर कि ये कैसे संभव होगा तो उन्होंने बताया कि हमें पूज्य श्री गुरुदेव भगवान के मुखारबिंद से नि:सृत ईश्वरीय वाणी यथार्थ गीता में बताये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है और जो जहां भी है जिस भी देश काल परिस्थिति में है वो वहीं यथार्थ गीता की वाणी को फैलाये, यथार्थ गीता की वाणी को फ़ैलाने वाला और वाणी को सुनने वाला दोनों के हृदय में पूज्य श्री गुरुदेव भगवान प्रेरक बनकर मार्गदर्शन करने लगेंगे चूंकि पूज्य श्री गुरुदेव भगवान विश्व के कण-कण में व्याप्त है वे वहीं से हृदय से रथी होकर पूरे विश्व में जागृत हो जायेगें बसर्ते कि गीतोक्त साधना का पालन करें। उन्होंने बताया कि भारत कनफुकवा गुरु से विश्व गुरु नहीं बनेगा भारत पूज्य श्री गुरुदेव भगवान की कृपा उनकी गीतोक्त साधना से विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने बताया कि गीता आदि धर्म- शास्त्र है इसी की वाणी को ईसा मूसा कबीर तुलसी रैदास आदि महापुरुषों ने बताया है कोई नई चीज नहीं। उन्होंने बताया कि यथार्थ गीता पूज्य श्री गुरुदेव भगवान ईश्वरीय आदेश से लिखा है इसमें एक ईश्वर एक धर्म ईश्वर को पाने का एक मार्ग एक कर्म एक यज्ञ आदि का वर्णन है। यह पूर्णतः मजहब मुक्त मानव मात्र के लिए है। यह किसी विशेष जाति धर्म की हिमायती नहीं है यह विश्व में बसे मानव के मोक्ष हितार्थ बात करती है इसलिए यह ईश्वरीय वाणी है। श्री श्रद्धा महाराज जी ने बताया कि हमें भारत को पूज्य श्री गुरुदेव भगवान के मिशन में शामिल होकर भारत के बच्चे – बच्चे को विश्व गुरु बनाने में लग जाना चाहिए। श्री श्रद्धा महाराज जनपद आजमगढ़ के तहसील बूढ़नपुर अंतर्गत कमालपुर गोपालीपट्टी भक्त सुरेश पाल के घर बहुभोज के शुभ अवसर पर यथार्थ गीता पाठ में पहुंचे थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।