National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 29, 2026 1:49 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 29, 2026 1:49 am

महान रेसलर द ग्रेट खली को भेंट की गयी यथार्थ गीता।

कानपुर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

महान रेसलर द ग्रेट खली को भेंट की गयी यथार्थ गीता।

कानपुर की नगरी में श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजक रमेश अवस्थी की पूरी टीम ने बड़े ही भव्य तरीके से २२ जनवरी की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले सनातन यात्रा निकाली। इस यात्रा में शामिल होकर दुनिया के जाने माने रेसलर द ग्रेट खली ने रमेश अवस्थी की पूरी टीम व सनातन यात्रा का हौसला अफजाई किया। अयोध्या में यथार्थ गीता धूम मचाने के शुभ अवसर पर कानपुर के इस यात्रा कानपुर में सनातन यात्रा में भी सिरकत की और यथार्थ गीता द ग्रेट खली से भी सोहम बाबा के माध्यम से मुखातिब हुई। द ग्रेट खली यथार्थ गीता को पाकर सोहम बाबा को धन्यवाद ज्ञापित किये इतना ही नहीं सनातन यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को यथार्थ गीता दिया गया। भूसाटोली घंटाघर मूलगंज लाटूर रोड डिप्टी पड़ाव जरीब चौकी पी रोड ८० फिट रोड हर्ष नगर होते हुए मोतीझील में समाप्त हुए इस सनातन यात्रा के श्री राम सेवा समिति के संरक्षक व

आयोजक रमेश अवस्थी ने अयोध्या में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी की सराहना की । सोहम बाबा ने सनातन यात्रा के इस कार्यक्रम में सनातन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मा/परमात्मा ही सनातन है शास्वत है पूरा विश्व सनातनी है और यथार्थ गीता में वर्णित सनातन की शास्वत व्याख्या को बताते हुए उन्होंने बताया कि आत्मा ही सत्य है सनातन है अजर-अमर है

अच्छेद्योअ्यमदाह्येअ्यमक्लेद्योअ्शोष्य एव च।
नित्य: सर्वगत: स्थाणुरचलोअ्यं सनातन:।।

उन्होंने बताया कि यह आत्मा सर्वव्यापक है अचल स्थिर रहने

वाला और सनातन है।इस आत्मा को छेदा नहीं जा सकता इसे जलाया नहीं जा सकता इसे गीला नहीं किया जा सकता आकाश इसे अपने में समाहित नहीं कर सकता यह आत्मा निःसंदेह अशोष्य सर्वव्यापक अचल स्थिर रहने वाला और सनातन है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का यही मकसद है कि आज पूरा विश्व यथार्थ गीता को पाकर अपने आप को सनातनी कहने का आधिकारी हो गया है यथार्थ गीता मजहबी और देश काल परिस्थिति की दीवारों को तोड़ कर मानव मात्र का हो गया है जिसे पढ़कर संसार एक पारिवारिक मंच पर आ सकता है।खली के साथ साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल एमएलसी मनोज सिंह उर्फ गुड्डू विधायक सुरेंद्र मैथानी राहुल सिंह विजय कपूर भूपेश अवस्थी विकास एडवोकेट राजेंद्र गुप्ता अजय चौहान मनीष चौहान अनूप तिवारी पवन अवस्थी आदि लोगों को यथार्थ गीता दिया गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *