National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 7:50 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 7:50 pm

सहारा समय के यूपी हेड रमेश अवस्थी को दिया गया यथार्थ गीता

अयोध्या ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

राम की नगरी को शोभायमान कर रही यथार्थ गीता

सहारा समय के यूपी हेड रमेश अवस्थी को दिया गया यथार्थ गीता

विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित यथार्थ गीता के प्रणेता तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज कृत ईश्वरीय वाणी यथार्थ गीता भगवान राम की नगरी अयोध्या को शोभायमान कर रही है। देश दुनिया से आये साधू-संतों श्रद्धालुओं मीडियाकर्मी राजनीतिज्ञ का तांता लगा हुआ है। हर जगह से घूम फिर कर जब उन्हें यथार्थ गीता मिलता है और उसके बारे में उन्हें बताया जाता है तो उनके अंदर ईश्वरीय ज्ञान की एक नई खोज की भूख जगती है उन्हें पेन ड्राइव भी मिलता है उनको पूज्य गुरुदेव भगवान के दर्शन के लिए शक्तेषगढ़ के लिए सोहम बाबा द्वारा आमंत्रित किया जाता है। देश विदेश से आए विभिन्न सांस्कृतिक लिबास में श्रद्धालु को जब यथार्थ गीता मिलता है तो उन्हें विश्व गुरु भारत का अहसास होने लगता है और यथार्थ गीता एक ऐसी धार्मिक केमेस्ट्री है कि उनके सारे शंकाओं का समाधान हो जाता है । हर तरफ से घूमते टहलते यथार्थ गीता वितरण सेंटर पर आकर श्रद्धालुओं को यथार्थ गीता उनके स्थानीय भाषा में दिया जाता है। देश के कोने कोने से आये सुरक्षाकर्मियों एटीएस के जवानों पुलिसकर्मियों आईजी अयोध्या राजनीतिज्ञ, एवं तरह तरह के महामंडलेश्वर साधू-संतों श्रद्धालुओं को यथार्थ गीता उन्हीं की भाषा में दिया गया । बजरंगबली के भेष में आये कानपुर के मंडलेश्वर बृंदावन से आये मंडलेश्वर व सहारा समय के यूपी हेड रमेश अवस्थी को भी यथार्थ गीता दिया गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *