National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:38 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:38 pm

डेंगू के डंक से रहे सावधान, मच्छरों की करें प्रभावी रोकथाम,

 

डेंगू के डंक से रहे सावधान, मच्छरों की करें प्रभावी रोकथाम,

 

घर में और आसपास पानी एकत्रित न होने दें, पानी की टंकी ढक कर रखें

 

डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को एडवांस में जारी की धनराशि।

 

आशा कार्यकत्री, वॉलिंटियर्स, रैपिड रिस्पांस टीम कर रही घर-घर सर्वे,

 

डेंगू से बचाव ही उसका इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

 

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कैंपस व सार्वजनिक स्थलों पर जलजमाव मिला तो कटेगा भारी चालान- डीएम

देहरादून 29 अप्रैल, 2025

डेंगू रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के लिऐ जिला प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी सविन बंसल स्वयं डेंगू रोकथाम के लिए संचालित गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर डेंगू नियंत्रण हेतु प्रभावी गतिविधियां संचालित की जा रही है। आशा कार्यकत्री के माध्यम से घर-घर सर्वेक्षण शुरू हो गया है। अस्पतालों में डेंगू टेस्ट से लेकर इलाज तक समुचित व्यवस्थाएं की गई है। जन मन की जागरूकता एवं सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने डेंगू रोग नियंत्रण एवं रोकथाम और विभागों की भूमिका को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि डेंगू से बचाव ही उसका सबसे प्रभावी इलाज है, क्योंकि इस बीमारी का कोई विशिष्ट इलाज नहीं है। डेंगू एक मच्छर जनित बीमारी है, जो एडिस मच्छर के काटने से फैलती है। अचानक तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में गंभीर दर्द, आँखों के पीछे दर्द, सूजी हुई लिम्फ ग्रंथियां, जी मिचलाना, उल्टी, खुजली, थकान डेंगू के लक्षण है।

डेंगू मच्छर के काटने से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का उपयोग करें और मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का उपयोग करें। घर अपने आसपास के क्षेत्र में मच्छरों की रोकथाम किया जा सकता है। अपने आसपास  पानी जमा न होने दें, कूड़ा-कचरा साफ करें और मच्छर मारने वाली दवाओं का छिड़काव करें। घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखें, कूड़ा-कचरा नियमित रूप से निकालें और पानी जमा न होने दें। अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए स्वस्थ भोजन करें, नियमित व्यायाम करें और पर्याप्त नींद लें। डेंगू का कोई विशिष्ट इलाज नहीं है, लेकिन डॉक्टर लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए दवाएं दे सकते हैं और तरल पदार्थों की कमी को पूरा करने के लिए आईवी फ्लूइड्स दे सकते हैं।

डेंगू से बचाव ही उसका सबसे प्रभावी इलाज है। मच्छरों से बचाव, मच्छरों की रोकथाम, स्वच्छता और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने से डेंगू के खतरे को कम किया जा सकता है। यदि आपको डेंगू के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और उनकी सलाह का पालन करें।

डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए शहरी विकास, नगर निगम, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, पंचायती राज, सिंचाई, परिवहन, कृषि, जलापूर्ति, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन, वन एवं मौसम विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम किया जाना नितांत आवश्यक है। शहरी क्षेत्रों में समस्त वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाते हुए डेंगू मच्छर उत्पन्न होने के स्रोत को पनपने से रोका जाए। नगर पालिकाओं में इसके लिए माइक्रो प्लान बनाकर काम किया जाए। नागरिकों को डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाए। स्कूल परिसर में निरन्तर सफाई की जाए। पानी की टंकियों को ढक कर रखा जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक शिक्षा एवं जागरूकता पैदा की जाए। नियमित जलापूर्ति का प्रयत्न किया जाए। जिससे समुदाय में अधिक समय तक जल भंडार करके न रखा जाए। रिसोर्ट, होटलों एवं धर्मशालाओं में बने स्विमिंग पूलों, रूम कूलर, फाउन्टेन, गुलदस्ते, सेंट्रल एसी प्लांट की नियमित सफाई की जाए। रिहायशी क्षेत्रों में पुराने जमा टायरों, झुग्गियों की छतों पर प्लास्टिक शीट में पानी जमा होने से रोका जाए।

 

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।