National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:19 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:19 pm

हरिपुर यमुना घाट निर्माण की धीमी गति से नाराज़ लोक पंचायत ने दिया ज्ञापन

हरिपुर यमुना घाट निर्माण की धीमी गति से नाराज़ लोक पंचायत ने दिया ज्ञापन

 

 कालसी।, 29 अप्रैल। लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एवं यमुना घाट निर्माण के नोडल अधिकारी डॉ मधुकर पराग धकाते को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि यमुना घाट निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है, इसे शीघ्रता से पूरा किया जाए।

‌हरिपुर स्थित यमुना घाट निर्माण के लिए प्रयासरत लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एवं यमुना घाट निर्माण के नोडल अधिकारी डॉ धकाते को दिए ज्ञापन में कहा कि हरिपुर स्थित यमुना नदी में घाट निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है इस कार्य को बरसात से पहले पूरा किया जाए। जिससे जमुना नदी में वर्षा जल के कारण घाट निर्माण में किसी भी प्रकार का प्रावधान उत्पन्न न हो।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष गंभीर चौहान ने कहा कि जमुना नदी में घाट निर्माण के लिए नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत और अधिक बजट स्वीकृत किया जाए, जिससे काली मंदिर तक यमुना नदी के किनारे घाटों के निर्माण का कार्य‌ हो सके, अमलवा व जमुना और नोरो नदी का संगम जहां बनता है जहां देवताओं के डोलियों के स्नान होते हैं वहां तक घाटों का निर्माण किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा है कि हरिपुर से बहने वाला गंदा नाला जमुना जी में प्रवाहित हो रहा है जहां घाट बन रहे हैं, वही गंदे नाले की गंदगी जा रहा है जिससे लोग आचमन करते हैं इसलिए हरिपुर के गंदे नाले को भी टेप किया जाए जिससे मां यमुना के पवित्र जल की शुद्धता बनी रहे।उन्होंने कहा है कि यमुना कृष्ण धाम भूखंड के आसपास बरसात ऋतु में पौधारोपण भी किया जाएगा।

इस मौके पर यमुना घाट निर्माण के नोडल अधिकारी ने डॉ पराग धकाते ने कहा है कि घाटों के निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है। हरिपुर से बहने वाले गंदे नाले का भी ट्रीटमेंट किया जाएगा। और यमुना नदी में और अधिक घाट बनाने के लिए नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष इंजीनियर गंभीर सिंह चौहान, सचिव सतपाल चौहान, मोहन खत के स्याणा जयपाल सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानेसेरा, भारत चौहान, प्रीतम सिंह, चमन सिंह नेगी आदि उपस्थितथे।

 

6 मई को विश्व हिंदू परिषद व लोक पंचायत के कार्यकर्ता करेंगे घाटों का निरीक्षण

हरिपुर स्थित यमुना नदी के तट पर निर्माणाधीन यमुना घाटों का विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री और लोक पंचायत के कार्यकर्ता से घाटों का निरीक्षण करेंगे। घाटों में चल रहे कार्यों की प्रगति भी जानेंगे। कार्यदाई संस्था मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का मानना है की बरसात से पहले यमुना नदी में निर्माणाधीन घाटों को पूर्ण किया जाए। जिससे वर्षा जल बढ़ाने के कारण घाटों का कार्य बाधित न हो।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।