National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 11:50 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 11:50 pm

विद्युत मूल्य वृद्धि रूक पाई न लाइन लॉस, फिर कैसी उपलब्धि! मोर्चा ।

विद्युत मूल्य वृद्धि रूक पाई न लाइन लॉस, फिर कैसी उपलब्धि! मोर्चा ।

 

किस बात की उपलब्धि पर जश्न मना रही सरकार !

 

राजभवन भी बना तमाशबीन ।

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि धामी सरकार ने जब से कार्यभार संभाला है तब से विद्युत मूल्य वृद्धि एवं विद्युत चोरी (लाइन लॉस)रुकने का नाम नहीं ले रही है | वर्ष 2021-22 में विद्युत मूल्य 100 यूनिट तक 2.80 रुपए प्रति यूनिट, 100 से 200 तक 4.00 रुपए, 200 से 400 यूनिट तक 5.50 रुपए एवं 400 यूनिट से ऊपर ₹625 प्रति यूनिट निर्धारित थे, लेकिन हाल ही में सरकार द्वारा विद्युत मूल्य 100 यूनिट तक 3.65 प्रति यूनिट,100 से 200 यूनिट तक 5.25, 200 से 400 तक 7:15 एवं 400 यूनिट से ऊपर 7.80 रुपए प्रति यूनिट निर्धारित किया है , जोकि सरेआम लूट है ।इस सरकारी लूट के अलावा भी कई प्रकार के टैक्स विद्युत बिलों में जुड़कर आ रहे हैं | नेगी ने कहा कि इसी प्रकार धामी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के कई विद्युत वितरण खंडों में लाइन लॉस 50 से 70 फ़ीसदी तक पहुंच गया है, जिसको रोकने में भी सरकार नाकाम हो रही है| जिस प्रदेश में भरपूर विद्युत उत्पादन होता हो तब हालात ऐसे हैं तो अन्य प्रदेशों की कल्पना ही छोड़ दीजिए | ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि सरकार आखिर किस बात की उपलब्धि पर जश्न मना रही है ! हर मोर्चे पर विफल सरकार मीडिया को भारी भरकम विज्ञापनों के माध्यम से सरकारी खजाना लूटवाकर अपना गुणगान करवा रही है, जबकि धरातल पर उपलब्धि के नाम पर बिल्कुल शून्य है ।प्रदेश की जनता मातम मनाने को मजबूर है, लेकिन गैरजिम्मेदार राजभवन धृतराष्ट्र की भूमिका में बैठा तमाशा देख रहा है । पत्रकार वार्ता में – विजयराम शर्मा प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।