National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 13, 2026 10:48 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 13, 2026 10:48 pm

पुण्यतिथि, विवाह व लोकरंजन में यथार्थ गीता पाठ व भंडारा 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद ‘प्रणव”

 

पुण्यतिथि, विवाह व लोकरंजन में यथार्थ गीता पाठ व भंडारा 

जनपद अम्बेडकर नगर में विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित कालजयी धर्म-शास्त्र यथार्थ गीता के प्रणेता समय के तत्व द्रष्टा महापुरुष अनंत विभूषित करूणानिधान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के भक्तों द्वारा पुण्यतिथि पर, विवाह पर व लोकरंजन में यथार्थ गीता का पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। जलालपुर तहसील अंतर्गत मंगुराडिला निवासी डाक्टर योगेन्द्र के घर उनकी पुत्री की शादी पर यथार्थ गीता पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं पर ईंधना निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर जयराम यादव ने भी अपनी पुत्री की शादी की पूर्व संध्या पर यथार्थ गीता पाठ व भंडारे का आयोजन किये । आशापार निवासी मास्टर रमेश सिंह की मां की पुण्यतिथि पर भी उनकी दिवंगत आत्मा की शांति हेतु यथार्थ गीता पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। हैदराबाद चौराहे पर स्थित राधेश्याम शर्मा के नवनिर्मित कमरों के शुभ अवसर पर भक्तों में लोकरंजन व ज्ञानरंजन हेतु, यथार्थ गीता के प्रचार-प्रसार हेतु यथार्थ गीता का पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। उक्त सभी भक्तों ने उपस्थित नये भक्तों को यथार्थ गीता पाठ व भजन किसका करें? का मुफ्त में वितरण किया गया। भगवान के आदेश से व उनके दिशा-निर्देशन में पूज्य श्री गुरुदेव भगवान कृत यथार्थ गीता पाठ में समय लगभग 18 घंटे लगता है। यथार्थ गीता पाठ कराने से घर में सुख-शांति और समृद्धि संपदा का विकास होता है । यथार्थ गीता में एक ईश्वर की आराधना, सद्गुरु का ध्यान, आराधना का विधि-विधान इत्यादि का विस्तार से बताया गया है जिसे पढ़कर व अमल में लाकर संसार अपने भौतिक और आध्यात्मिक जीवन को सफल बना सकता है। ज्ञातव्य हो कि यथार्थ गीता पाठ व भंडारे का आयोजन अब हर मांगलिक कार्यों पर हो रहा है जिससे पूज्य श्री गुरुदेव भगवान प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। यथार्थ गीता पाठ कराने वाले उक्त सभी भक्तों ने यथार्थ गीता पाठ कराने में खुशी जाहिर किये और उन्होंने बताया कि यथार्थ एक ऐसा ईश्वरीय वरदान है जो संसार में बसे सभी मानव के लिए है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *