National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 11:16 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 11:16 am

सेलाकुई के निगम रोड़ पर आज दोपहर उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों से जा टकराई।

सेलाकुई के निगम रोड़ पर आज दोपहर उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों से जा टकराई।

आज दिनांक 23-04-25 को थाना सेलाकुई को सूचना प्राप्त हुई कि निगम रोड सेलाकुई पर एक alto कार द्वारा सड़क पर कुछ स्कूली छात्र/छात्राओं व राह चलते लोगों को टक्कर मार दी है, उक्त सूचना पर थाना सेलाकुई से पुलिस बल तत्काल मौके पर पंहुचा तथा दुर्घटना में घायल बच्चों व अन्य लोगों को प्राइवेट वाहन तथा एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि निगम रोड सेलाकुई पर एक आल्टो वाहन संख्या: यू0के0-017-जे-7766, जिसे मानसिक चिकित्सालय में नियुक्त एक स्वास्थ कर्मी विक्रांत कुमार चला रहा था, उक्त वाहन ने अनियंत्रित होकर सडक किनारे जा रहे लोेगों को टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया, जिसको भी दुर्घटना में चोटे आने के कारण उपचार हेतु नजदीक अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना में 01 युवती तथा 07 स्कूली छात्र छात्राओं को चोटें आई है, पुलिस द्वारा घायलों के परिजनों को सूचित किया गया है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *