National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 1:37 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 1:37 am

सेपियंस विद्यालय मे दो दिवसीय कैम्प का आयोजन

सेपियंस विद्यालय मे दो दिवसीय कैम्प का आयोजन

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में दिनांक 18 अप्रैल, दिन शुक्रवार से 19 अप्रैल दिन शनिवार तक, दो दिवसीय स्टेकेसन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा पांचवीं तथा कक्षा छठी के लगभग 170 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस कैंप को विभिन्न सत्रों में बांटा गया जिसमें जल्दी उठना, जल्दी सोना, जल चिकित्सा, ब्रश करना, नहाना, स्वच्छता, साइबर सुरक्षा, फोन के खतरे, विज्ञान प्रयोग, विभिन्न खेल गतिविधियाँ, गणित संबंधी गतिविधियां, पर्यावरण संबंधी तथ्य, मजेदार पहेलियाँ, नाटक, नकल करना, एकल नृत्य, स्टैंड अप कॉमेडी, डीजे नाइट, दूरबीन के साथ तारों को देखना, योग और ध्यान अभ्यास तथा अन्य मनोरंजन सत्रों का भी आयोजन किया गया।

इन गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, स्वच्छता,आत्म-देखभाल, सोचने की क्षमता और रचनात्मकता बढ़ती है। यह मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में मदद करती हैं। साथ ही आत्मविश्वास, टीमवर्क और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता है।

इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा तथा सेक्रेटरी महोदय श्री रवि कांत सपरा द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर अग्रसर रहने, समय के सदुपयोग, लक्ष्य को निर्धारित कर चलना तथा समाज के एवं सभी के प्रति सद्भावना रखना आदि संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं प्रदान कीं।

कैंप के समापन पर हरबर्टपुर प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में इस तरह के कैंप्स का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास को पुख्ता ही नहीं करते बल्कि उनसे बहुत कुछ सीखने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

दो दिवसीय इस कैंप के सफलतापूर्वक संचालन में उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी के साथ अध्यापिका वन्दना रावत, रमणीक , यश , नितेश यादव, कृष शर्मा, नेहा बिजल्वाण, सृष्टि सेमवाल, पल्लवी, अपर्णा बेंजवाल, कविता पाल, किरण शर्मा, विकास पंवार, निशा चौहान, संध्या तोमर, सचिन पंवार तथा रोहित वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *