National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 10:26 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 10:26 pm

जमुना कृष्ण धाम का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

 

जमुना कृष्ण धाम का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

 

कालसी 6 अप्रैल। रामनवमी के पावन अवसर पर लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के तत्वावधान में हरिपुर स्थित यमुना कृष्ण धाम का भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया इस मौके पर भूमिदान दाता दिनेश अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से ख्याति प्राप्त हरिपुर में घाट निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है अब धीरे-धीरे यहां पर विभिन्न धाम व आश्रमों का भी निर्माण होगा इसी निमित्त लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के तत्वावधान में हरिपुर स्थित यमुना कृष्ण धाम का भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य मोहना खत के स्याणा जयपाल चौहान ने कहा है कि समाज के सहयोग से जमुना कृष्ण धाम का निर्माण किया जाएगा जबकि घाट निर्माण का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।

सूचना विभाग में संयुक्त निदेशक एवं लोक पंचायत के सदस्य के.एस चौहान ने कहा है कि हरिपुर का प्राचीन काल में अत्यंत समृद्ध इतिहास था। उन्होंने कहा है कि यहां धार्मिक दृष्टि से इस स्थान का बड़ा महत्व रहा है। मां यमुना में चार नदियों का संगम होने से यह स्थान पुण्य भूमि है। इस स्थान को और विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।

यमुना कृष्ण धाम समिति के अध्यक्ष गंभीर चौहान ने कहा है की भूमि पूजन के पश्चात इस स्थान पर धाम निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा जिसमें स्थानीय लोगों के सहयोग से इस धाम को व्यापक बनाया जाएगा। जिससे जमुना नदी में घाट निर्माण के बाद हरिपुर अपने प्राचीन वैभव को वापस प्राप्त करेगा।

यमुना कृष्ण धाम हरिपुर में भूमि पूजन के अवसर पर पंडित शिवानंद उनियाल ने कहा है कि रामनवमी के पवित्र अवसर पर किए गए शुभ कार्य करने से सतोंगुण वृद्धि होती है। उन्होंने धाम निर्माण के लिए सभी लोगों से अपील की कि यह पवित्र धाम तभी फलीभूत होगा जब हर व्यक्ति निस्वार्थ भाव से समाज हित के कार्य में अपना योगदान देंगे।

इस अवसर पर लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य श्रीचंद शर्मा, भारत चौहान, रणवीर चौहान, गजेंद्र जोशी, लोक पंचायत तीर्थ समिति के सचिव सतपाल चौहान, अनिल तोमर, केसर नेगी, दिनेश तोमर, गजेन्द्र तोमर, खजान चौहान, प्रीतम सिंह, चमन नेगी, जवाहर सिंह राणा, बलवीर रावत, मुकेश शर्मा, चंचल चौहान, संसार सिंह तोमर, कुंवर सिंह, प्रताप बिष्ट, अमित चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।