National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 5:58 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 5:58 pm

मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन पर डीएम ने हनोल में किया रात्रि प्रवास, जानी हनोल मास्टर प्लान पर स्थानिकों की राय, लिए सुझाव।

राजेंद्र सिंह चौहान 

हनोल देहरादून 20 मार्च, 2025 

 मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन पर डीएम ने हनोल में किया रात्रि प्रवास, जानी हनोल मास्टर प्लान पर स्थानिकों की राय, लिए सुझाव।

प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण, सभी व्यवहारिक सुझाव सम्मिलित कर, समावेशित करने की संस्तुति मा0 मुख्यमंत्री से की जाएगी

हनोल में पार्किंग स्थल, धर्मशाला विस्तारीकरण, विस्तृत चर्चा प्रत्येक सुझाव मिनीटाइज

परिसर में हकहकुक धारी, वजीर, पुरोहित, ठानी, डडवानी, भंडारी, स्थानिकों की राय को समावेशित कर तैयार होगा विस्तृत प्लान

हनोल मास्टर प्लान में जो स्थानिको का रोजगार के अवसर, प्रभावित को मंदिर परिसर में प्रथम वरीयता पर दुकान आवंटित की जाएगी

हनोल महासू महाराज मंदिर परिसर का मास्टर प्लान पर विमर्श कर राय जानने पर स्थानिकों ने डीएम का किया धन्यवाद

हनोल बनेगा टूरिस्ट डेस्टिनेशन, महासू महाराज मंदिर परिसर का भी होगा विस्तार।

दिव्य, भव्य और अलौकिक नजर आएगा हनोल महासू महाराज का मंदिर परिसर

भविष्य की जरूरत और फ्लोटिंग पापुलेशन के अनुरूप बनेगा मास्टर प्लान का खाका।

हनोल को जोड़ने वाली सड़कों का होगा विस्तार। टौंस नदी के घाट तक बनेगी एप्रोच रोड़ ।

सीएम के वोकल फॉर लोकल को सार्थक बनाने हेतु स्थानीय लोगों को प्राथमिकता पर आवंटित की जाएंगी दुकानें।

हककूकधारियों एवं स्थानीय लोगों का रखा जाएगा पूरा ध्यान -डीएम।

डीएम संग रात्रि 3 घंटे चला महासू महाराज मंदिर के पुजारी, ग्रामीणो व समिति के पदाधिकारियों की विस्तृत चर्चा

मा0 मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश और स्थानीय लोगों के सुझाव को समावेशित कर धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र हनोल का टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान का अंतिम खाका तैयार किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बृहस्पतिवार को हनोल में रात्रि प्रवास कर मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों, हक हकूकधारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और हनोल के लिए प्रस्तावित मास्टर प्लान को सबके साथ साझा किया। इस दौरान सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार विमर्श और चर्चा करते हुए स्थानीय लोगों के बहुमूल्य सुझाव भी लिए।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थल हनोल के सम्पूर्ण एवं बहुआयामी विकास के लिए आईएनआई डिजाइन कंपनी के माध्यम से टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान तैयार कराया जा रहा है। हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान से धार्मिक यात्रियों और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। हनोल आने जाने वाली सभी सहायक सड़क मार्गाे का चौडीकरण एवं विस्तारीकरण किया जाएगा। टोंस नदी किनारे घाट तक एप्रोच रोड़ बनाई जाएगी। हनोल क्षेत्र को होम स्टे योजना से आच्छादित किया जाएगा। हनोल क्षेत्र से जाने वाले केदार कांठा एवं अन्य ट्रैक मार्गाे को भी प्राकृतिक रूप से विकसित किया जाएगा। जिससे तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के और अधिक अवसर मिलेंगे और उनकी आय ब़ढ़ेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों को होम स्टे पंजीकरण कराने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मास्टर प्लान से प्रभावित परिवार और अधिग्रहित भूमि का नियमानुसार उचित मुआवजा आवंटित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने आईएनआई डिजाइन कंपनी से आए कंसलटेंट को हनोल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या, भविष्य की जरूरतों और स्थानीय लोगों के बहुमूल्य सुझावों को समावेशित करते हुए हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए।

आईएनआई डिजाइन कंसलटेंट ने हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु महासू महाराज मंदिर परिसर में अराइवल प्लाजा, पुरोहित आवास, मंदिर सौंदर्यीकरण, क्यू मैनेजमेंट, पार्किंग, एप्रोच मार्ग, धर्मशाला, पब्लिक यूटिलिटी कॉम्पलेक्स, रेन सेल्टर, आस्था पथ निर्माण आदि कार्य प्लान में शामिल किए गए है। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अध्यक्ष मंदिर समिति एसडीएम योगेश मेहरा, देवता के वजीर दीवान सिंह राणा, देवता के पुजारी हरिश्चंद्र नौटियाल, शांतिगराम डोभाल, पुरोहित मोहनलाल सेमवाल, गोरखनाथ राजगुरु, थानी दिनेश चौहान, भंडारी पप्पू राणा, डडवारी नत्थी प्रसाद, रोशन लाल, मंदिर समिति के सदस्य रघुवीर सिंह रावत, चंदन राम राजगुरु, राजाराम शर्मा, प्रहलाद जोशी, राजेंद्र नौटियाल, राजेंद्र सिंह चौहान,प्रधान हनोल चतरा हरीश राजगुरु, जय किशन, महेश रावत सहित समस्त स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.