National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 2:55 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 2:55 am

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नमामि गंगे के तहत हुआ विभिन्न कार्यक्रमों शुभारम्भ।

 

18 मार्च 2025, विकासनगर।     

   वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नमामि गंगे के तहत हुआ विभिन्न कार्यक्रमों शुभारम्भ।

      नमामि गंगे के तहत स्वच्छता पखवाड़ा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य गंगा यमुना और उसके आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता और संरक्षण को बढ़ावा देना है।

      कार्यक्रम संयोजक डॉ राजेंद्र प्रसाद बडोनी ने कहा कि यह कार्यक्रम नमामि गंगे मिशन के तहत आयोजित किया जाता है, जो कि भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण अभियान है। जिनमें आज महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों को गंगा और यमुना नदी की स्वच्छता और संरक्षण के महत्व पर पोस्टर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुषी पवार एवं खुशी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान दीक्षा कश्यप, आंचल राठौर एवं गौरव राठौर ने प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान ऋषभ, साक्षी एवं आंचल ने प्राप्त किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी एस नेगी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम और गतिविधियां नदियों के आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता और संरक्षण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राधेश्याम गंगवार, डॉ0 वीर राघव खण्डूडी़ एवं निर्णायक मंडल में डॉ0 राजकुमारी भण्डारी चौहान, डॉ0 माधुरी रावत एवं डॉ0 राजेश कुमार उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *