National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 5, 2026 12:17 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 5, 2026 12:17 am

प्रभु श्री राम चन्द्र जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में इस कार्यक्रम के तहत मन्दिर परिसर में साफ़ सफ़ाई की गई

देहरादून विकास नगर

संपूर्ण भारत वर्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मन्दिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं, 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसे लेकर आज विधानसभा विकासनगर के बाडवाला शिव मंदिर में भी अयोध्या मन्दिर में प्रभु श्री राम चन्द्र जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में
इस कार्यक्रम के तहत मन्दिर परिसर में साफ़ सफ़ाई की गई। जिसके बाद अयोध्या से आए अक्षत (चावलों) का घर घर वितरण किया गया। कार्यक्रम के समय पूरा बाड़वाला क्षेत्र राममयी दिखाई दिया। बड़वाला में आयोजित इस कार्यक्रम में मा. विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान जी, आदित्य कोठारी, प्रदेश महामंत्री भाजपा पूर्व विधायक कुलदीप कुमार जी, अरुण मितल जी, हरि थापा जी, खजान नेगी जी, रवि चौहान जी, नारायण ठाकुर, भाजराम शर्मा, अनुजा गुलेरिया, मोहित ठाकुर सहित काफ़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *