National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 5:58 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 5:58 pm

सरकार! क्या प्रदेश को लुटवाने के लिए दी गई विधायक उमेश को वाई प्लस सुरक्षा/ एस्कॉर्ट -मोर्चा

लगभग 20 मुकदमे दर्ज हुए हैं सिर्फ ब्लैकमेलिंग, जालसाजी एवं फर्जीवाडे के।

कहीँ सरकार का स्टिंग तो नहीं कर रखा है जलसाज विधायक ने! 

समाजसेवियों एवं राज्य हितेशियों से नहीं है सरकार का कोई सरोकार !

विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इससे बड़ा प्रदेश का दुर्भाग्य क्या होगा कि एक यौन शोषण/ ब्लैकमेलिंग/ जालसाजी/ जबरन भूमि कब्जाने/ भगोड़े( इनाम घोषित) वाले मामलों में लगभग 30 मुकदमे दर्ज हो चुके विधायक उमेश कुमार को वाइ प्लस श्रेणी सुरक्षा के साथ-साथ एस्कॉर्ट (सरकारी खर्चे पर) एवं हरिद्वार पुलिस द्वारा दो गनर, देहरादून एवं हरिद्वार आवास पर सुरक्षा गार्द इत्यादि की सुविधा/ सुरक्षा प्रदान करना निश्चित तौर पर इस प्रदेश को गर्त में धकेलने जैसा है यानी सरकार ब्लैकमेलिंग/ जालसाजी/ भूमि हड़पने एवं कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर काम करने वालों को ही तरजीह दे रही है तथा इसके साथ-साथ सरकार ने प्रदेश की जनता को लूटने का खुला लाइसेंस उक्त विधायक को दे रखा है ! ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार का कोई गुप्त स्टिंग उक्त विधायक द्वारा किया गया है ! क्या सरकार बनाने में कोई गुप्त एजेंडा चलाया गया था | उक्त स्टिंग एवं किसी खास गोपनीय राज के चलते ही सरकार उक्त विधायक के इशारे पर काम कर रही है | उक्त विधायक के खिलाफ लगभग 20 मुकदमें जालसाजी/ ब्लैकमेलिंग/ जबरन भूमि कब्जाने आदि के मामलों में दर्ज हैं | नेगी ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि सरकार सिर्फ और सिर्फ जालसाजी एवं ब्लैकमेलिंग करने वालों को ही सुरक्षा मुहैया कर रही है, जबकि समाज सेवा एवं राज्य हित में काम करने वाले समाजसेवियों से सरकार का कोई लेना देना है नहीं है | प्रतीत होता है कि जालसाजी एवं ब्लैकमेलर ही प्रदेश को चला रहे हैं | नेगी ने कहा कि उक्त विधायक, जोकि लगभग 500-1000 करोड रुपए का अघोषित साम्राज्य इस ब्लैकमेलिंग/ जालसाजी के जरिए जुटा चुका है, पर सरकार की खास मेहरबानी प्रदेश को डकैतों का अड्डा बनाने में मददगार साबित हो रही है | वैसे उक्त मामले में मा. उच्च न्यायालय द्वारा उक्त मुकदमों/ सुरक्षा इत्यादि के मामलों में संज्ञान लिया गया है, जोकि स्वागत योग्य कदम है |उक्त के साथ-साथ देहरादून एवं हरिद्वार आवास आवास पर सुरक्षा गार्द भी प्रदान की गई थी | मोर्चा ऐसे जालसाज विधायक एवं सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाएगा| पत्रकार वार्ता में – दिलबाग सिंह ,प्रवीण शर्मा पिन्नी व संतोष शर्मा मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.