कोतवाली विकास नगर जिला देहरादून।35 वें सडक सुरक्षा माह अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा वॉरियर गर्ल्स फाउण्डेशन हरबर्टपुर के साथ मिलकर नुक्कड नाटक के माध्यम से चलाया जागरुकता अभियान।

35 वें सडक सुरक्षा माह 2025 अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा जगह-जगह जाकर जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। लोगों को यातायात नियमों के पालन करने हेतु अपील की जा रही है। पंपलेट आदि वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। जागरुकता कार्यक्रम अभियान के क्रम में
आज दिनांक 16/02/2025 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा हरबर्टपुर बाजार में वॉरियर गर्ल्स फाउण्डेशन हरबर्टपुर के साथ मिलकर नुक्कड नाटक के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यातायात से सम्बन्धित स्लोगन से आमजन को रुबरु कराया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन को शराब पीकर वाहन न चलाना,ओवर लोडिंग न करना, विना हेलमेट के दुपहिया
वाहन न चलाना , दुपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाना, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करना आदि के सम्बन्ध में अपील की गई। सभी को गुड सेमेरिटन की जानकारी देते हुये सडक दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त जागरुकता कार्यक्रम के दौरान आमजन को पंपलेट वितरित किये गये। सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। आगे भी यह अभियान जारी है।






