National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 10:36 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 10:36 am

बाबा गोविंद साहब मेले में ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का संदेश।

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

बाबा गोविंद साहब मेले में ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का संदेश।

 

महन्त भगेलू दास जी महाराज को सोमा बहन ने शिव बाबा संदेश का पंपलेट दिया 

ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अकबरपुर की संतजन सोमा बहन, सरिता बहन, श्रद्धा बहन, सुहानी बहन, सलोनी बहन व शिवनायक भाई द्वारा पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध बाबा गोविंद साहब के मेले में पहुंच कर एकमात्र परमात्मा शिव बाबा के संदेश को पंपलेट के रूप में वितरित किया गया। मेले में दुकानदारों को, मेलार्थियों को व पुलिसकर्मियों को भी पंपलेट दिया गया। बाबा गोविंद साहब के महन्त पूज्य श्री भगेलू दास जी महाराज को उक्त सभी बहनों ने शिव बाबा के संदेश संबंधित पंपलेट को दिया। सोमा बहन ने बताया कि ब्रम्हकुमारीज केवल संस्थान ही नहीं बल्कि एक परिवार है यहां मेडिटेशन सिखाया जाता है जिससे शरीर स्वस्थ रहे और मन को शांति मिले। सरिता बहन ने बताया कि यहां न केवल मनुष्य को संस्कारवान बनाया जाता है, बल्कि महान चरित्रों का भी पुनः निर्माण किया जाता है जो कि वर्तमान समय में पूर्णतया समाप्त होते जा रहे हैं। यहां मन को सुदृढ़ बनाया जाता है। सुहानी बहन ने बताया कि ब्रम्हकुमारीज मानव के अंदर एक ऐसा आत्मविश्वास पैदा करती है जिससे जीवन में आने वाली हर परिस्थिति को सहज ही पार किया जा सकता है। सलोनी व श्रद्धा बहन ने बताया कि ब्रम्हकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में नियमित रूप से नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाती है। जिससे रोज जीवन जीने के लिए एक नई उर्जा एवं उत्साह प्राप्त होता है। शिवनायक भाई ने बताया कि यहां मानव को आपस में प्यार से रहना, एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना, एक दूसरे के कार्य में सहयोगी बनना आपसी संबंधों को मधुर बनाना आदि सिखाया जाता है। उक्त बहनों ने मेला प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, मेलाध्यक्ष पप्पू सिंह व थानाध्यक्ष विवेक वर्मा को भी को भी पंपलेट दिये।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *