National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 11:01 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 11:01 pm

बाबा गोविंद साहब मेले में बंट रही हैं स्वामी अड़गड़ानंद जी की कृतियां

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

बाबा गोविंद साहब मेले में बंट रही हैं स्वामी अड़गड़ानंद जी की कृतियां


अब तक हजारों की संख्या में फक्कड़ बाबा के तत्वावधान में बांटी जा चुकी हैं धार्मिक पुस्तकें।

सवा महीने चलने वाले पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला बाबा गोविंद साहब में प्रतिदिन श्री परमहंस आश्रम प्रथम देव बहिरादेव आजमगढ़ के संत फक्कड़ बाबा के तत्वावधान में विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित यथार्थ गीता के प्रणेता तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा रचित धार्मिक साहित्यों को मुफ्त में बांटा जा रहा है। भजन किसका करें? हिंदू धर्म जीवन पद्धति नहीं, एक साधना है, देवी पूजन की वास्तविकता क्या है?  नवयुवकों की जिज्ञासाएं और भजन से लाभ, षोडशोपचार पूजन पद्धति, आर्य सनातन और हिन्दू धर्म, मैं कौन हूं,? , त्र्यंम्बकं यजामहे, भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण, पुनर्मिलन: धर्म जोड़ता है, तोड़ता नहीं, हिन्दू धर्म जीवन पद्धति नहीं एक साधना है, यथार्थ गीता इत्यादि छोटी-बड़ी भवसागर को पार करा देने वाली पूज्य गुरुदेव भगवान द्वारा रचित धार्मिक पुस्तकों को मुफ्त में बांटा जा रहा है। प्रतिदिन हजारों की भीड़ मेले में रहती है। तीन से चार बसें पूर्वांचल से गाजीपुर बलिया मऊ आजमगढ़ देवरिया इत्यादि जिलों से श्रद्धालु दर्शनार्थी बाबा गोविंद साहब की समाधि पर मत्था टेकने आते हैं । मत्था टेकने के बाद बाबा गोविंद साहब के महन्त पूज्य श्री भगेलू महाराज जी का दर्शन करने व उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। इस शुभ अवसर पर पूज्य श्री भगेलू महाराज जी द्वारा उन भक्तों में पूज्य श्री स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा रचित उक्त पावन कृतियों को मुफ्त में वितरित कर दिया जाता है। जब उक्त पावन कृतियों की कमी हो जाती है तो उसके पहले ही श्री परमहंस आश्रम प्रथम देव बहिरादेव आश्रम आजमगढ़ से धार्मिक साहित्यों को फक्कड़ महाराज जी के आदेश से भेज दिया जाता है। ज्ञातव्य हो कि एक ईश्वर की आराधना से ही बाबा गोविंद साहब को प्राप्ति हुई थी । एक ईश्वर की ही प्राप्ति का विधान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज अपने उपदेशों में बताते हैं। ओम, राम में से कोई भी ढाई अक्षर के नाम का जप का विधान पूज्य गुरुदेव भगवान बताते हैं जो सहजता से सांसों में ढल जाता है। पूज्य गुरुदेव भगवान बताते हैं कि जैसे ही तीन से चार महीने ओम अथवा राम को जपेंगे तैसे ही आपको लगेगा कि आपके आगे पीछे कोई लगा है आपका मार्गदर्शन होने लगेगा इसी को कहते हैं कि सद्गुरु हृदय से रथी हो गये अब वे सद्गुरु पूर्तिपर्यंत तक आपके हृदय से रथी रहेंगे। विस्तार से पूज्य गुरुदेव भगवान की विद्याओं को जानने के लिए उनकी कृतियों को पढ़ें और उनका शरण शानिध्य प्राप्त करें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।