National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:21 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:21 pm

विद्युत उपभोक्ताओं को राहत दिलाने को मोर्चा ने नियामक आयोग में दी दस्तक ।   

विद्युत उपभोक्ताओं को राहत दिलाने को मोर्चा ने नियामक आयोग में दी दस्तक ।   

                                     

  उत्तराखंड विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा

 प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष श्री एम.एल. प्रसाद से मुलाकात कर लाइन लॉस (डिस्ट्रीब्यूशन लॉस) एवं ए.टी एंड सी. लॉसेस कम कराने का आग्रह किया, जिस पर श्री प्रसाद ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया । नेगी ने कहा कि लाइन लॉस के चलते विद्युत उपभोक्ताओं को महंगी बिजली खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है | नेगी ने कहा कि गत वर्ष 2023-24 तक विद्युत वितरण हानियां 13.89 फ़ीसदी एवं ए टी एंड सी हानियां 14.64 फ़ीसदी थी, लेकिन लॉसेस बढ़ते- बढ़ते अगस्त 2024 तक लाइन लॉस 18.96 फ़ीसदी एवं ए.टी.एंड सी. हानियां 33.41 फ़ीसदी तक पहुंच गई, जोकि बहुत बड़ी हानि है तथा इसका बोझ फिर जनता के सर पड रहा है, जिसके चलते 1500- 2000 करोड़ रुपए की राजस्व हानि हो रही है ।

राजभवन/ सरकार/ विभाग लाइन लॉस कम कराने में हुआ नाकाम     

 एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को मोर्चा पूर्व में राहत दिला चुका है ।नेगी ने हैरानी जताई कि सरकार एवं उसके अधिकारी विद्युत लाइन लॉस कम करने में क्यों नाकाम साबित हो रहे हैं क्यों दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं ! नेगी ने कहा कि अगर आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा लाइन लॉस विद्युत वितरण खंड, रुड़की (अर्बन) 39.48 फ़ीसदी, रुड़की ग्रामीण 42.89, रुद्रपुर-द्वितीय 37.34 फ़ीसदी, बागेश्वर 32.62 फ़ीसदी, लक्सर 35.25,रुड़की सेंटर 34.35 वाले डिवीजन/ केंद्र हैं तथा कई ऐसे खंड हैं, जो 25- 30 तक पहुंच गए हैं, जिनकी वजह से पूरे प्रदेश का विद्युत उपभोक्ता कराह रहा है | अगर ए टी एंड सी लॉसेस की बात करें तो अगस्त 2024 तक रुड़की (अर्बन) 53.65, रुड़की (ग्रामीण) 53.24,बागेश्वर 49.82,अल्मोड़ा 50.13,रामनगर 48.20,हल्द्वानी 50.01 फ़ीसदी तक पहुंच गई हैं | वर्ष 2022-23 तक लाइन लॉसेस 14.41 फीसदी थी | राजभवन /सरकार /विभाग सभी जनता की बर्बादी का जश्न मना रहे हैं । नेगी ने कहा कि ऊर्जा बचाओ/ बिजली बचाओ का नारा हवा हवाई हो गया है प्रतिनिधिमंडल में- मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, प्रवीण शर्मा पिन्नी व भीम सिंह बिष्ट मौजूद थे |
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।