National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 7:07 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 7:07 pm

विकास खंड कालसी के अंतर्गत पंजिटीलानी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के आयोजन में कुल 17 शिकायत हुई दर्ज।

 विकास खंड कालसी के अंतर्गत पंजिटीलानी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के आयोजन में कुल 17 शिकायत हुई दर्ज, लोनिवि कालसी के प्रति ग्रामीणों ने सड़कों की खराब स्थिति पर जताई नाराजगी।
उत्तराखंड देहरादून साहिया 

प्रशासन गांव की और के तहत सुशासन सप्ताह के तहत कालसी के पंजीटिलानी स्थित मिनी स्टेडियम में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।

जिसमें नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी कालसी जगत सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें दर्ज की गई। पीएमजीएसवाई कालसी के अंतर्गत कोठा बैंड चंदऊ, पजिटीलानी सैंज, पजिटीलानी उबरेऊ, पजिटीलानी चिंबऊ खमरौली , परियाड बैंड से मंडोली मोटर मार्ग, आदि सड़कों की दयनीय स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने शिविर में मौजूद अधिकारियों पर अपना गुस्सा जाहिर किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। वहीं लोक निर्माण विभाग साहिया से जुड़ी सड़कें हईया अलसी मोटर मार्ग पर चल रहे कार्य में अनियमिताएं और अलसी गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने पर भी ग्रामीणों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। वहीं खमरौली गांव पेयजल समस्या, चंदऊ क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर , पुलिया निर्माण संबंधि

ग्रामीणों ने शिविर में कुल 17 शिकायते दर्ज की गई। शिविर में कई विभागों के अधिकारी नहीं पंहुचने पर ग्रामीणों ने भरी रोष जताया और कहा कि इस तरीके के शिविर तब सार्थक होंगे जब सभी विभागों के अधिकारी शिविर में उपस्थित हो।

इस मौके पर नोडल अधिकारी जगत सिंह ने बताया की ग्रामीणों द्वारा शिविर में 17 शिकायतें दर्ज कराई जिसमें सभी शिकायतों को जिलाधिकारी देहरादून को प्रेषित की जाएगी साथ ही संबंधित सक्षम विभाग से भी पत्राचार किया जाएगा।

इस दौरान वन विभाग से एसडीओ अरुण कुमार, एडीओ कृषि विभाग अपूर्वा नोटियाल, खाद्य निरीक्षक जेपी सकलानी, एसडीओ सिंचाई विभाग मकान सिंह, एनआरएलएम सुरेंद्र नेगी, पशु विभाग से डॉक्टर वरुण अग्रवाल, पेयजल निगम से ललित सहगल, उद्यान विभाग से एडीओ बबली नेगी के साथ ही गीता राम शर्मा, इंदर सिंह , मीन सिंह चौहान ,आशाराम शर्मा, रणबीर तोमर, राजेंद्र तोमर, मनीष शर्मा, मोर सिंह विपिन शर्मा, चेतराम शर्मा यशपाल तोमर, आदि ग्रामीणों ने अनुपस्थित विभागों के प्रति नाराजगी जताई

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.