National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 6:43 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 6:43 pm

ग्राम पंचायत टिपरपुर में भू माफिया ने किया बरसाती नाले पर अवैध अतिक्रमण 

विकास नगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टिपरपुर में बरसाती नाले पर अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्राम वासियों ने उप जिला अधिकारी विकास नगर को एक ज्ञापन के माध्यम से बताया की ग्राम पंचायत टिपरपुर में लिंक रोड पीर वाला से एक बहुत पुराना बरसाती नाला गांव के बीचो-बीच ग्राम जाटों वाला बरसाती नाले में जाकर मिलता है इस नाले से जंगल व गांव के खेतों का बरसाती पानी नदी में जाकर मिलता है बरसात के समय में यह नाले में बहुत ही ज्यादा पानी बहता है मगर अभी कुछ समय से भू माफिया ने उक्त बरसाती नाले पर अवैध अतिक्रमण करके इस नाले को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है जिससे बरसात के समय में पानी की निकासी न होने के कारण कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है ग्राम वासियों का कहना है पूर्व में भी बरसात के समय में नाले में अधिक पानी बहने से गांव में रहने वाले संतोष महावर के मकान में 5 फीट पानी भर गया था जिससे उनके घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया था और भारी नुकसान का सामना करना पड़ा लोग निर्माण विभाग के द्वारा रोड के किनारे से जेसीबी के द्वारा नाली खोदकर उनके घर का पानी निकल गया इस प्रकार इस नाले को भू माफिया द्वारा अवैध अतिक्रमण करके पाठ दिया है सभी ग्राम वासियों का कहना है बरसात के समय में उक्त नाले से सभी ग्रामवासी परेशान रहते हैं और इस नाले की चौड़ाई लगभग 20 से 25 फुट है इस नाले पर किया गया अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए जिससे सभी ग्रामवासी बरसात के समय में बरसात के पानी से निजात मिल सके इस मामले को ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्रामवासी द्वारा भी मौका का निरीक्षण किया गया जो की सही पाया गया ग्राम वासियों ने कहा कि उक्त नाले को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करवाया जाए और बरसाती नाले को पूर्व की भांति बरसाती पानी का निकास होता रहे
ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य मधु रानी सरदार सिंह जगत सिंह राजेश छोटेलाल सुल्तान सिंह जालम सिंह संतोष नारायण सिंह कलीराम आदि मौजूद रहे
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.