National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:32 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:32 pm

बाबा गोविंद साहब मेले की तैयारियों के दृष्टिगत डीएम- एसपी का दौरा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

बाबा गोविंद साहब मेले की तैयारियों के दृष्टिगत डीएम- एसपी का दौरा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

 

राजकीय मेले का दर्जा दिए जाने की चल रही है कार्यवाही — डीएम 

देश- प्रदेश में चर्चित, पूर्वांचल का सुप्रसिद्ध मेला बाबा गोविंद साहब, जो सवा महीने चलता है और लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थी आते हैं तो ऐसी स्थिति में मेले की तैयारियों को लेकर डीएम अविनाश सिंह व एसपी डाक्टर कौस्तुभ ने पूरे मेला परिक्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिये। उनके साथ एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव, उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह , क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह थानाध्यक्ष कटका विवेक वर्मा मेला प्रभारी राजेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। मेले के हर प्वाइंट का निरीक्षण किया गया और अपने अधीनस्थों को डीएम व एसपी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। बिजली की सुचारू ढंग से संचालित करने के दृष्टिगत अयोध्या से विशेष टीम एक्शियन एसडीओ जेई ने भी अपने स्तर से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा गोविंद साहब मेला देश – प्रदेश में प्रसिद्ध है माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशानुरूप बाबा गोविंद साहब मेले को राजकीय मेला का दर्जा दिये जाने की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि बिजली व्यवस्था व झूला आदि टेक्निकल को देखने के लिए अयोध्या से विशेष टीम एक्शियन एसडीओ आदि आये हुए हैं। उन्होंने बताया कि तैयारियों को लेकर अबकी बार पिछले वर्षों से ज्यादा भव्य मेला होगा। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि पिछले वर्षों में हम लोगों ने कई नवीन तैयारियां किये थे उसको बढ़ाते हुए इस बार दो पुलिस चौकी अतरिक्त बढ़ाया गया है , एक महिला पुलिस चौकी और दूसरा जल पुलिस चौकी जो सरोवर के पास दोनों रहेगी। उन्होंने कहा कि मेला प्रभारी की नियुक्ति हो चुकी है उनके साथ में कमांडो दस्ता, अपाचे दस्ता, दो ड्रोनों की टीम, व पांच अस्थाई चौकियां, ट्रैफिक पुलिस महिला पुलिस आदि की व्यवस्था चाक-चौबंद है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।