National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:48 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:48 pm

विकास नगर तिलक भवन कांग्रेस कार्यालय मैं हुई प्रेस वार्ता

विकास नगर तिलक भवन कांग्रेस कार्यालय मैं हुई प्रेस वार्ता

 

 उत्तराखंड विकास नगरप्रेस वार्ता में निर्तमान सभासद पूर्व शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शम्मी प्रकाश के द्वारा आहूत की गई जिसमें विकास नगर पालिका क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित हुए प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार व विधायक द्वारा जिस प्रकार से लोगों को गुमराह कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है उसका पर्दाफाश कांग्रेस के लोगों द्वारा किया जाएगा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शम्मी प्रकाश ने कहा कि जिस प्रकार से ढोल नगाड़े बजाकर भारतीय जनता पार्टी व विधायक द्वारा 533 करोड़ की योजना का प्रचार कर भारत की पहली ऐसी योजना बताई जा रही है वह योजना पूर्ण रूप से विफल है इस योजना में शहर की आधी आबादी को जोड़ा नहीं गया है जिस कारण स्थानीय लोगों में इस योजना से वंचित रहने पर भारी रोष है उन्होंने कहा सन 62,63 की बिछी हुई सीवर लाइन के बाद लंबे समय से शहर को एक सीवर योजना की आवश्यकता थी वह लंबे समय से इसका इंतजार था परंतु योजना जब आई उसमें वार्ड नंबर 4 वार्ड नंबर 7 वार्ड नंबर 6 व पूरा वार्ड 5 अजीत नगर से लेकर भगत सिंह कॉलोनी तक इस योजना में सम्मिलित नहीं किया गया आज की इस तकनीकी दुनिया में लो एरिया बता कर छोडा गया इस योजना के माध्यम से सिर्फ कमीशन खोरी और अपने चाहते ठेकेदारों को कार्य देना ही मकसद रहा है जब डीपीआर तैयार हो रही थी तो इस योजना का श्रेय लेने वाले विधायक उस समय कहां थे उन्होंने क्यों नहीं ध्यान दिया कि एक पंपिंग स्टेशन बनाकर इस योजना में पूरे क्षेत्र को जोड़ा जाए इससे यह दर्शाता है कि विधायक व सत्ता में बैठे हुए लोग सिर्फ जनता को शोषण करने का काम कर रहे हैं जनता में भारी रोष है कांग्रेस का एक-एक साथी इन क्षेत्रों में जाएगा वह जनजागरण कर इस योजना के विरुद्ध एक बड़ा जन आंदोलन करेगा जिसकी पूर्ण तैयारी कर ली गई है व कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता के लिए आवाज बुलंद करेंगे जो पानी की लाइन बिछाई जा रही है उसे भी मीटर लगाकर जनता से भरी धन वसूलने की तैयारी कंपनी के माध्यम से की जा रही है जिसका उदाहरण अभी बदमा वाला क्षेत्र में देखा गया भारी-भारी बिल तकनीकी कमी के कारण लोगों के आए पूर्व जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि विकास नगर विधायक ने हमारे धरने के बाद बायपास रोड के निर्माण का वादा सार्वजनिक रूप से समाचार पत्रों व फेसबुक पर किया था परंतु आज इतने माह बीतने के बाद भी उस रोड पर कार्य नहीं किया गया सिर्फ लोगों को गुमराह करना उनका उद्देश्य रहा है या अपने चुनिंदा लोगों को ठेकेदारी के माध्यम से भ्रष्टाचार फैलाना उनका मुख्य उद्देश्य है परंतु हम लोग उनके सारे कारनामे जग जाहिर करेंगे आज भाजपा सरकार बिजली के प्रीपेड मीटर लगाकर जनता का शोषण करने जा रही है इसके विरोध में हम आवाज बुलंद करेंगे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव संजय जैन ने कहा कि इस तरह की एक योजना पूर्व मंत्री नवप्रभात जी के कार्यकाल में आई थी जिसमें हरबर्टपुर व विकास नगर को कनेक्ट किया गया था उस योजना पर सही से कार्य केंद्र सरकार द्वारा नहीं किया गया आज पूरे क्षेत्र को शोपीस बना दिया गया है चाहे नौघाट पुल हो चाहे डाक पत्थर सरकारी अस्पताल हो चाहे हरबर्टपुर का बस स्टॉप हो बिना प्लानिंग के कार्य कर सरकारी धन को ठिकाने लगाया जा रहा है इन चीजों की सुविधा आमजन को नहीं मिल पा रही है इस क्षेत्र को दून वैली कहां जाता है व पूरा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति खराब बनी हुई है तो डीपीआर बनाते समय इन चीज का क्यों नहीं ध्यान रखा गया कि पूरे क्षेत्र को सम्मिलित किया जाए इसमें बहुत बड़ी नाकामी उन लोगों की है जो आज इस योजना का गलत तरीके से प्रचार कर फायदा उठाना चाह रहे हैं कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता ऐसी योजनाओं का विरोध करेगा व एक बड़ा आंदोलन क्षेत्र में किया जाएगा उन्होंने कहा तकनीकी रूप से इस योजना का निरीक्षण होना चाहिए था व पूरे क्षेत्र को सम्मिलित किया जाना चाहिए था प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने कहा कि वर्तमान विधायक एक भी नई बस का संचालन क्षेत्र में नहीं कर पाये है हरबर्टपुर बस स्टैंड मात्र सरकारी धन के दूरउपयोग का जीता जागता नमूना है इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस का कार्यकर्ता घर-घर जाकर अलक जगाकर एक बड़ा आंदोलन करेगा इस अवसर पर जिला महासचिव राजीव शर्मा, डॉ सुभाष चंदेल आईटी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलजीत सिंह, निवर्तमान सभासद लवलेश शर्मा धीरेंद्र त ड़ियल, देवानंद पासी, अनुपम यकपिल,विनोद रावत राजेंद्र रोहिल्ला वीरेंद्र सिंह सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे.।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।