National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:31 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:31 pm

विकासनगर विधानसभा बनी शो पीस बनाने वाली पहली विधानसभा !   

लाखों रुपए की लागत से बना क्रीड़ा भवन बना शो पीस- मोर्चा। 

          

एक साल पहले हैंडओवर किया था पालिका को 

 

लगभग 76 लाख में तैयार हुआ था भवन 

 

खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रहा भवन का लाभ 

 

विकासनगर विधानसभा बनी शो पीस बनाने वाली पहली विधानसभा !   

 

   उत्तराखंड विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा टीम द्वारा मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद, विकास नगर के परिसर में बने क्रीड़ा भवन की दुर्दशा देख आश्चर्य जताया | नेगी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री की घोषणा वर्ष 2014 के द्वारा 75.58 लाख रुपए की लागत से उक्त भवन एमडीडीए द्वारा बनाया गया था, जिसको नगर पालिका परिषद को हैंडओवर किया जा चुका है, लेकिन एक वर्ष व्यतीत होने के उपरांत भी इस क्रीडा भवन का प्रयोग नहीं हो पाया, जिससे यह भवन आज शो पीस बन गया है | नेगी ने कहा कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में लाखों- करोड़ों रुपए की लागत से बने हुए कई निर्माण कार्य (भवन, पुल,हॉस्पिटल) शोपीस बनते जा रहे हैं, जिससे जनता को कोई लाभ आज तक नहीं मिल पाया है |ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी सिर्फ अपनी कमीशन खोरी के चक्कर में ऐसे शो पीस पर शो पीस बनाए जा रहे हैं |यह एक तरह से सिर्फ और सिर्फ राज्य और केंद्र सरकार के धन को ठिकाने लगाने का माध्यम बन चुका है |इस प्रकार के गैरजिम्मेदाराना रवैए के चलते खिलाड़ियों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है | नेगी ने चिंता जताई कि जब निर्माण कार्य संपन्न हो गए हैं तो इसके बनाने के मकसद पर क्यों ध्यान नहीं दिया जा रहा है ! मोर्चा कीड़ा भवन की दुर्दशा को लेकर शीघ्र शासन में दस्तक देगा | मोर्चा टीम में -महासचिव आकाश पंवार , दिलबाग सिंह, मोहम्मद असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी,अतुल हांडा, महेंद्र भंडारी,सुशील भारद्वाज आदि मौजूद थे |
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।