National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 6, 2026 10:53 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 6, 2026 10:53 pm

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय में अभिभावक शिक्षक संघ का गठन

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय में अभिभावक शिक्षक संघ का गठन

 

विकासनगर 25 नवंबर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफ़ेसर डॉ डी एस नेगी के नेतृत्व में अभिभावक शिक्षक संघ का विधिवत गठन किया गया। जिसमें ध्रुव कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

वीर शहीद केसरी चंद्र राजकीय महाविद्यालय में वर्ष 2024 – 25 के लिए अभिभावक शिक्षक संघ का विधिवत गठन किया गया। जिसमें अभिभावकों ने सर्व समिति से ध्रुव कुमार को अध्यक्ष, आकाश मणि शर्मा को उपाध्यक्ष, डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान को सचिव, सुरेंद्र शर्मा को सह सचिव तथा सुखबीर सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा श्रीमती इंदु और सुनील मठाणी को सदस्य के रूप में नामित किया गया।

इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी एस नेगी ने कहा है कि अभिभावक शिक्षक संघ का गठन छात्रों और प्राध्यापकों के बीच में पठन-पाठन को सुचारू रूप से चलाना व छात्रों के अनुशासन में सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के अंदर होने वाली विभिन्न गतिविधियों में अभिभावक शिक्षक संघ अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते हुए महाविद्यालय के रचनात्मक कार्यों में सहयोग प्रदान करना है।

इस मौके पर अभिभावक शिक्षक संघ की संयोजक डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान, डॉ निरंजन कुमार प्रजापति, डॉ कुशीकांत बंगवाल आदि उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *