National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 8:19 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 8:19 pm

एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त अवस्थाओं एवं समस्याओं को लेकर किया मोर्चा टीम ने भ्रमण

एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त अवस्थाओं एवं समस्याओं को लेकर किया मोर्चा टीम ने भ्रमण

ओवर स्पीड से हो रही दुर्घटना पर विभाग ले संज्ञान 

लाइसेंसिंग प्रक्रिया से जुड़े मामलों में अनावश्यक परेशानी न हो आवेदकों को

|मोटरसाइकिल साइलेंसर के माध्यम से फोड़े जा रहे पटाखों पर हो सीज की कार्रवाई |

जनसाधारण की सुविधा हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर हो डेवलप  विकासनगर- एआरटीओ कार्यालय,

विकासनगर में व्याप्त व्यवस्थाओं एवं जनसाधारण की सुविधाओं को लेकर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने एआरटीओ (प्रशासन) श्री मनीष तिवारी व मोर्चा साथियों के साथ कार्यालय परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाएं परखी एवं यातायात, ओवर स्पीडिंग व मोटरसाइकिल चालकों के आतंक से जनता को निजात दिलाने की मांग की एवं सुझाव दिया | नेगी ने कहा कि ओवर स्पीडिंग के चलते कई लोग काल के ग्रास में समा चुके हैं तथा कई चोटिल हैं| इसके अलावा बाइकर्स द्वारा साइलेंसर के माध्यम से पटाखे फोड़े जा रहे हैं, जिस कारण हृदय रोग से पीड़ित व अन्य मरीज व आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इससे निजात दिलाने हेतु इनकी बाइकों को सीज किए जाने हेतु पुलिस की मदद लेकर कार्रवाई कठोर करनी चाहिए | इसके अतिरिक्त लाइसेंसिंग प्रक्रिया में अनावश्यक रोडा अटका कर आवेदक को परेशान ने किया जाने का भी आग्रह किया गया एवं चेतावनी भी दी गई | उक्त के अतिरिक्त जनसाधारण की सुविधा के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप करने हेतु भी कहा गया, जिसके लिए शासन से बजट उपलब्ध कराने की बात नेगी ने कही | नेगी ने कहा कि अगर शीघ्र ही इन तमाम अव्यवस्थाओं पर संज्ञान न लिया गया तो एआरटीओ कार्यालय को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे | मोर्चा टीम में -महासचिव आकाश पंवार,प्रवीण शर्मा पिन्नी, संजय गुप्ता भीम सिंह बिष्ट व अनुज अग्रवाल मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।