National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 24, 2026 3:35 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 24, 2026 3:35 pm

खेल महाकुंभ की प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल विकास नगर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

खेल महाकुंभ की प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल विकास नगर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

 

उत्तराखंड विकास नगर 

एक बार फिर से सेपियंस विद्यालय विकास नगर के छात्र- छात्राओं ने “खेल महाकुंभ प्रतियोगिता” 2024 में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

उत्तराखंड खेल महाकुंभ की तरफ से “जिला स्तरीय प्रतियोगिता” का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज,देहरादून में किया गया जिसमें सेपियंस स्कूल, विकास नगर से 5 प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बहुत ही गर्व का विषय है कि अनन्या तोमर, वंशिका तोमर, प्रतीक्षा असवाल, आराध्या तोमर, कनिष्का शाह का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में किया।

साथ ही इन प्रतिभागियों को 700 रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया।

प्रतिभागियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी , प्रबंधक श्री रविकांत सपरा,सहित प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा, श्रीमती रशिता सपरा ने प्रशिक्षक श्री बी एस राय , श्री संजय चौहान, श्री सतीश चौहान, रीना राना का आभार व्यक्त किया तथा इन प्रतिभागियों को पदक, मेडल प्रदान करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *