National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:32 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:32 pm

वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय के दो छात्रों को स्वर्ण पदक

वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय के दो छात्रों को स्वर्ण पदक

   20 नवंबर ( विकासनगर) श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के दो छात्रों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने दीक्षांत समारोह में प्रथम आने वाले छात्रों को सम्मानित किया।

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एम ए योग में सरमीत कौर को स्वर्ण पदक जबकि बी ए मैं संपूर्ण विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले हरीश चन्द नौटियाल को भी स्वर्ण पदक दिया गया। इस मौके पर वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी एस नेगी ने कहा है कि छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महाविद्यालय गौरव की अनुभूति कर रहा है, उन्होंने कहा है कि छात्र अपने लगन और कर्तव्य निष्ठा के साथ यदि निरंतर अध्ययन करें तो सफलता अवश्य उन्हें प्राप्त होती है। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर एवं योग विभाग के समन्वयक डॉ राधेश्याम गंगवार ने कहा कि छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर संपूर्ण पांचवा दिन का गौरव बढ़ाया है। दीक्षांत समारोह में उपस्थित महाविद्यालय की मिडिया प्रभारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा कि हमें गर्व है कि विश्वविद्यालय स्तर पर जिन छात्रों को सम्मानित किया गया उसमें वीर शहीद केसरी चन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो छात्र भी थे। उन्होंने कहा है कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, और निरंतर प्रयास से ही मुकाम हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर स्नातकोत्तर के 42 छात्र एवं स्नातक स्तर के 44 छात्रों को सम्मानित किया गया। संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।