सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में सहोदय अंतर्विद्यालयी वॉलीबॉल जूनियर तथा बास्केटबॉल सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन

उत्तराखंड विकास नगर।सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में सहोदय अंतर्विद्यालयी वॉलीबॉल जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 17 विद्यालयों के कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया तथा बास्केटबॉल सीनियर बालक वर्ग में 9 विद्यालयों के कक्षा नवमी से बारहवीं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, सेक्रेटरी महोदय श्री रविकांत सपरा, प्रबंधक महोदया श्रीमती रशिता सपरा तथा विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल द्वारा माननीय मुख्य अतिथि श्री मनदीप सिंह को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत तथा अभिनंदन किया गया। श्री मनदीप सिंह जी इंडियन वालीबॉल टीम के कप्तान रह चुके हैं उन्होंने एशियन गेम्स तथा कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है साथ ही उन्होंने ओलंपिक खेलों में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है।सर्वप्रथम विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा उपस्थित सभी टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रेरणादायक गीत ‘मैं तैयार हूं’ प्रस्तुत किया तथा खेल भावना को प्रदर्शित करते हुए गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। 
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी श्री दिनेश चौहान एवं श्री रणवीर सिंह तोमर थे। बास्केटबॉल प्रतियोगिता के रेफरी श्री आशीष और श्री करण थे।
वॉलीबॉल जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में विजेता टीम सेपियंस विद्यालय विकासनगर ने ट्रॉफी अपने नाम की तथा ब्राइट एंजल्स स्कूल विकासनगर फर्स्ट रनर अप और ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल ने सेकंड रनर अप का खिताब हासिल किया।
इसी प्रकार बास्केटबॉल सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में विजेता टीम सेंट मैरी स्कूल रहा तथा एनफील्ड स्कूल फर्स्ट रनर अप और कैम्ब्रिज सीनियर माध्यमिक विद्यालय ने सेकंड रनर अप का स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री मनदीप सिंह, सेक्रेटरी महोदय श्री रविकांत सपरा, विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा तथा विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल द्वारा विजेता खिलाड़ियों तथा उनके खेल प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी तथा साथ ही उपस्थित सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर विद्यालय उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी सहित विद्यालय खेल प्रशिक्षक श्री विकास पंवार, निशा चौहान, संध्या तोमर, आशा गोसाईं, नेहा कोठारी, सचिन पंवार, आशीष पंवार, सुशांत गोदियाल, शिवम गुप्ता, बीना शर्मा, अंकिता बर्थवाल, मीनाक्षी सैनी, अपर्णा शर्मा, विनय पठानिया, वंदना रावत, निशा फातिमा तथा उमा पुंडीर उपस्थित रहे।






