National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 26, 2026 1:58 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 26, 2026 1:58 pm

एचएसबीएम जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज विकास नगर, देहरादून का 75 व स्थापना वर्ष समारोह विद्यालय परिसर में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया

एचएसबीएम जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज विकास नगर, देहरादून का 75 व स्थापना वर्ष समारोह विद्यालय परिसर में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया

उत्तराखंड विकास नगर।श्री एचएसबीएम जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज विकास नगर, देहरादून का 75 व स्थापना वर्ष समारोह विद्यालय परिसर में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।

1949 में स्थापित विद्यालय लगभग 800 छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर शिक्षा निदेशक आशा रानी पैन्यूली एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य शिक्षा अधिकारी ,देहरादून प्रदीप रावत सम्मिलित हुए।

दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय की 75 वर्ष की गौरवशाली एवं सफल यात्रा हेतु विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की । छात्राओं द्वारा दी गई कलात्मक, सांस्कृतिक एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों की भूरी भूरी प्रशंसा की ।

रंगारंग प्रस्तितूयों ने आमंत्रित अतिथियों, अभिभावकों को सम्मोहित कर दिया। समारोह को विद्यालय के ट्रस्टी संजय जैन, प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल और विद्यालय के अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद ने संबोधित करते हुए उनके शैक्षिक, सांस्कृतिक, खेल , कला एवं विज्ञान के क्षेत्र में जिला एवं प्रदेश स्तर पर हासिल की उपलब्धियां का ब्यौरा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गण मान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं शिक्षाविद भी सम्मिलित हुए।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *