National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 3:38 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 3:38 am

गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर की PhD रिसर्च स्कॉलर अश्मिता चौहान को प्रतिष्ठित “यंग वीमेन साइंटिस्ट अवार्ड” से सम्मानित किया

गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर की PhD रिसर्च स्कॉलर अश्मिता चौहान को

प्रतिष्ठित “यंग वीमेन साइंटिस्ट अवार्ड” से सम्मानित किया

उत्तराखंड।गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर की PhD रिसर्च स्कॉलर अश्मिता चौहान, पुत्री श्री महिपाल सिंह चौहान, ग्राम म्यूंढा, को प्रतिष्ठित “यंग वीमेन साइंटिस्ट अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें प्लांटिका और कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा नैनीताल में आयोजित 7वें पीएसआरएम (PSRM) सम्मेलन के दौरान कृषि विज्ञान बायोथिंक पुरस्कार 2024 में प्रदान किया गया।

अश्मिता ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है। उनके पिता, श्री महिपाल सिंह चौहान, वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में सहायक कमांडर के पद पर कार्यरत हैं।

यह पुरस्कार अश्मिता को उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) देवेंद्र भसीन और प्लांटिका – इंडियन एकेडमी ऑफ रूरल डेवलपमेंट, देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं निदेशक डॉ. अनूप बडोनी के हाथों प्रदान किया गया।

सम्मेलन के दौरान अश्मिता की इस उपलब्धि को उच्च शिक्षा क्षेत्र और कृषि विज्ञान में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के रूप में सराहा गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *