National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 9:16 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 9:16 pm

उत्तराखंड साहिया।लोक पंचायत ने किया बालिका राजकीय इंटर कॉलेज साहिया में करियर काउंसलिंग का आयोजन

लोक पंचायत ने किया बालिका राजकीय इंटर कॉलेज साहिया में करियर काउंसलिंग का आयोजन

     उत्तराखंड साहिया।सामाजिक सरोकारों को समर्पित लोक पंचायत द्वारा विभिन्न आयामो के अंतर्गत लोक पंचायत करियर काउंसलिंग समिति के तत्वावधान में बालिका राजकीय इंटर कॉलेज साहिया में करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान ने छात्रोंओ को करियर से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

श्री चौहान ने कहा कि छात्राओं को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अपनी करियर की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद ग्रेजुएशन करना आवश्यक है। कोचिंग अथवा लाइब्रेरी में गंभीरता पूर्वक अध्ययन करना चाहिए जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सके।

श्री चौहान ने बताया कि जिस संकल्प के साथ परिवार अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते हैं, उसी संकल्प को पूरी करने की जिम्मेदारी छात्रों की होती है। इस मौके पर छात्राओं ने संकल्प लिया कि वह अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करके ही दम लेगी।

इस मौके पर सर जनजातीय पीजी कॉलेज हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ शशि कला ने कहा कि हमें अपने पारिवारिक कठिन परिस्थितियों को समझना चाहिए जिनमें माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ने भेजते हैं छात्राओं को यह तय करना चाहिए कि उन्हें किस नौकरी या व्यवसाय में जाना है, और फिर उस विषय के अनुसार अपनी तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के साथ-साथ अपने क्षेत्र के इतिहास की जानकारी होना भी आवश्यक है।

लोक पंचायत के सदस्य सुनील शर्मा ने कहा कि लोक पंचायत करियर काउंसलिंग समिति जौनसार बावर, विकासनगर और देहरादून के कोचिंग संस्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों में करियर काउंसलिंग का आयोजन कर रही है जिससे छात्र अपने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में हमें दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों से भी मुकाबला करना है, इसलिए हमारा अध्ययन इस स्तर का होना चाहिए कि हम व्यवसाय या सरकारी नौकरी में एक निश्चित आयु तक सफल हो सकें।

इस अवसर पर बालिका इंटर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य सुश्री कनक लता, श्रद्धा जौहरी, सरिता सिंह, रिद्धि जोशी, पूर्णिमा आरती, रेखा, कल्पना, पूजा, सुनीता, पुष्पा, अदिति, सुचिता आदि सहित अनेक छात्राएं उपस्थित थी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।