National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 10:00 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 10:00 pm

मतदाता जागरूक अभियान के तहत वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में निर्वाचन आयोग के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए गठित टीम ने छात्र-छात्राओं को ईवीएम मशीन से वोट डालने का विधिवत प्रशिक्षण

11 जनवरी 2024, विकासनगर

मतदाता जागरूक अभियान के तहत वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में निर्वाचन आयोग के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए गठित टीम ने छात्र-छात्राओं को ईवीएम मशीन से वोट डालने का विधिवत प्रशिक्षण देकर वीवीपेट के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी आर सेमवाल ने कहा है कि लोकतंत्र में मतदाता का बड़ा महत्व होता है मतदान करने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार का संचय ना हो उसे यह विश्वास हो कि उसने जिस व्यक्ति अथवा दल को अपना दिया है उसे ही वह मत प्राप्त हुआ या नहीं इस विषय को लेकर निर्वाचन की टीम ने विधिवत प्रशिक्षण दिया।

है।
स्वीप नोडल अधिकारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा है कि महाविद्यालय में समय-समय पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण होते हैं। जो भविष्य का मतदाता है उसे ईवीएम को लेकर कहीं जिज्ञासाएं हैं जिसे निर्वाचन की टीम द्वारा गोपनीयता और वीवीपेट के बारे में प्रशिक्षण देकर शांत किया गया। छात्रों में इस प्रकार के प्रशिक्षण से मतदान के प्रति रुचि उत्पन्न होती है और नवीन मतदाताओं के मन में मतदान करने के प्रति आकर्षण भी रहता है।
प्रशिक्षण टीम के सदस्य के आर जोशी ने कहा है कि महाविद्यालय में छात्र एक ही स्थान पर एकत्रित हो जाते हैं इसलिए युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक तो किया ही जाता है परंतु तकनीकी रूप से भी छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण टीम के ट्रेनर उपेंद्र बिष्ट ने वीवीपेट और ईवीएम मशीन की सम्पूर्ण जानकारी छात्रों को दी।
इस अवसर पर डॉ नीलम ध्यानी डॉ डी के भाटिया, डॉ अमित कुमार गुप्ता, तहसील से आए सुपरवाइजर संजय कुमार, डॉ अविनाश भट्ट, आशा कार्यकर्ता आशा रानी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *