National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:24 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:24 pm

डी ए वी जांता में दीपोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

डी ए वी जांता में दीपोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

 

मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहें

 

डी ए वी जांता में दीपोत्सव के साथ रंगारंग सांस्क्रतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के जांता स्थित डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, में दीपोत्सव व छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया, दीपोत्सव के जश्न में सराबोर नज़र आए बच्चे।

मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कमल कपूर बंजारे जी व विशिष्ट अतिथि विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण खरे जी उपस्थित रहें, विशेष अतिथि जनपद पंचायत सदस्य मूलचंद व सरपंच हेमलाल चंद्राकर उपस्थित रहें।

गौरतलब है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के तहत उनके सांस्कृतिक भावों को भी दृष्टिगत रखते हुए डी ए वी विद्यालय हमेशा से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। दीपावली पर्व के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शानदार व बालकेंद्रित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए व कलात्मक हुनर का लाजवाब प्रदर्शन भी किए ।

दीपोत्सव व छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे दीपावली उत्सव भव्य आयोजन किया गया :- संस्था के प्राचार्य श्री पी एल जायसवाल ने विस्तृत जानकारी साक्षा किया जिसमे

दीपोत्सव के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम ओउम मन्त्र,गायत्री मंत्र व डी ए वी गान के साथ ही प्रारभ कर अनेकों प्रतियोगिता जैसे रंगोली, बैनर पोस्टर ,पेंटिंग,ग्रीटिंग कार्ड,दिया-थाली सजाओं, तोरण सजाओ, कक्षा सजाओ,हाऊस बोर्ड डेकोरेशन आदि का प्रतियोगिता में बच्चों ने क्रियात्मक गतिविधिया सीखे

दीपोत्सव के सबसे आकर्षक का केंद्र रहा की गौरा-गौरी की झाँकी व लक्ष्मी पूजा झाँकी, व बिरसा मुंडा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति व राम आएंगे ने सबके मन को मोह लिया इस भव्य आयोजन में अभिभावको ने भी बढ़चढ़ का कार्यक्रम आनंद लिया। साथ ही विभिन्न सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता में जिसमें सुवा नृत्य, रावत नाचा, सरगुजा व बस्तरिया नृत्य सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न पारंपरिक गीतों, लोक नृत्य और लोक गीतों पर नन्हे बच्चों ने प्रस्तुति दिया, अभिभावकों ने जज बनकर सभी प्रतियोगिता का रिजल्ट जारी किए जिसमे रंगोली प्रतियोगिता, दिया थाली , तोरण प्रतियोगिता में भाग लिए सभी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी के कर कमलों से पुरस्कृत व सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी बंजारे ने उद्बोधन में बताया कि वास्तव में जिला में डी ए वी मुख्यमंत्री एक अनोखा वरदान साबित होते जा रहा है व यहां संस्था में पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न क्रियात्मक व एक्टिविटी पूर्व पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी नेशनल तक व विज्ञान के क्षेत्र में भी नेशनल तक बच्चे यहाँ अभी पहुँच रहे हैं मैं आज सभी को पुरस्कृत करते हुए हर्षित हो हूँ। साथ ही सी बी एस ई शिक्षा के लिए यहाँ पालक जागरूक हो रहे हैं ये जानकार मुझे प्रशनता हो रही हैं। विद्यालय में इस तरह के आयोजन में मैं हमेशा आता रहूंगा और स्कूल के विकास में मेरा पूर्ण सहयोग रहेगा इस तरह विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरुण खरे जी ने भी स्कूल को अपना परिवार बताते हुए बताया कि वास्तव में मैं स्कूल से लंबे समय से जुड़ा हुआ हूं और स्कूल में बहुत ही सराहनिय कार्य होते आ रहा है और निश्चित ही यह डी ए वी मुख्यमंत्री स्कूल हमारे क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है यह ख़ुशी है। संस्था के शिक्षकगण ललित देवांगन, अखिलेश पटेल, अनिल चन्द्रवंशी, कैलाश सिंह ,गोविंद साहू, राजा तन्तुवेय, छोटू राम साहू, निशु गुप्ता, आयुषी जैन,मनीषा सोनी, रितिका साहू, रेणुका पटेल, सरिता साहू, दीपिका वर्मा, अभिषेक दुबे, नम्रता चतुर्वेदी, मधुस्मिता, उमेश साहू, विमल साहू, कुसुम साहू,देवीका जैन, सुखदेव ,विजय, नरेश, रुकमणी, रामेश्वरी, युवराज़ आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाए।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।