National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:01 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:01 pm

केंद्र में मोदी राज, यूपी में योगी राज, अयोध्या में राम राज, कटेहरी में धर्मराज — हरिओम पांडे 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

केंद्र में मोदी राज, यूपी में योगी राज, अयोध्या में राम राज, कटेहरी में धर्मराज — हरिओम पांडे 

अपने बेबाक टिप्पणी के लिए मशहूर पूर्व सांसद एवं एमएलसी हरिओम पांडे ने पत्रकारों के एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहे कि केंद्र में मोदी राज यूपी में योगी राज अयोध्या में राम राज और कटेहरी में धर्मराज का राज होगा। ये बात उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के समर्थन में नामांकन के समय कही। उन्होंने बताया कि धर्मराज निषाद एक इमानदार कर्मठशील और भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। पूर्व में कैबिनेट मंत्री और विधायक रहते इनके द्वारा कटेहरी विधानसभा में बड़े पैमाने पर काम कराया गया है और इनकी जीत सुनिश्चित है। कटेहरी में धर्मराज निषाद का राज होगा भाजपा का परचम लहरायेगा कमल का फूल खिलेगा और वंशवाद परिवारवाद का खात्मा होगा। भाजपा के आलावा अन्य पार्टियों का जमानत जब्त होगा। उन्होंने बताया कि धर्मराज निषाद के सहज स्वभाव के चलते उनका जन-मानस में पकड़ मजबूत है कटेहरी की जनता उनको दिल से चाहती है हर जाति धर्म के लोग उन्हें वोट देकर भारी मतों से जितायेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि धर्म राज निषाद कटेहरी विधानसभा के लिए विकास पुरुष हैं। उन्होंने बताया कि एकतरफा जीत होगी। उन्होंने बताया कि मोदी योगी के नेतृत्व में आज गुंडा राज खत्म हो चुका है बेटियां पहले घर से दिन में भी नहीं निकल पाती थी और आज 12 बजे रात में भी बेटियां अपनी मां के साथ कहीं भी आ-जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि वंशवाद परिवारवाद जातिवाद से ऊपर उठकर देश के लिए राष्ट्र के लिए सनातन के लिए हम भारी मतों से विजई होंगे। कटेहरी चुनाव जीतने के बाद दिन रात लगकर धर्मराज निषाद कटेहरी के अधूरे कार्य को पूरा करेंगे और भविष्य में भी इनका सम्मान बढ़ाया जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मिंटू सिंह आदि लोग मौजूद रहे। प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने अपने सभी सीनियर और जूनियर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।