National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 1:35 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 1:35 pm

घर से काम से निकली 26 वर्षीय महिला संगीता बाई का सुराग नहीं

 

4 छोटे छोटे बच्चे लगाते है गुहार मेरी मां को वापस बुलादो

मध्यप्रदेश उज्जैन।मामला उज्जैन जिले की उन्हेल तहसील के गांव लिंकोडिया अंजना का है जहां रहने वाली 26 वर्षीय महिला संगीता बाई जो की अपने गांव से रोजगार की तलाश में इंदौर के समीप प्रीथमपुर में किसी फैक्टरी में करीब तीन सालों से कार्य करती थी जहां वो नौकरी कर अपने बच्चों का पेट भरती थी अचानक आठ अक्टूबर को प्रीथमपुर में अपने रूम से सुबह छ बजे ड्यूटी पर निकली है और आठ घंटे ड्यूटी करने के बाद दो बजे ड्यूटी से छूट कर अपने घर के लिए निकली पर वो घर नहीं पहुंची वही रह रहे रिश्तेदारों ने सोचा की नवरात्र के दिन चल रहे है और हो सकता है की संगीता ड्यूटी से छूट कर सीधे मार्केट निकल गई होगी जब शाम के 6 बजे तक संगीता घर नहीं पहुंची तो उनके रिश्तेदारों को शक हुआ और उन्होंने उज्जैन के लिंकोडिया अंजना गांव में परिवार से संपर्क किया और उसके पति और सास ससुर को सारी बात बताई जिसके बाद पूरा परिवार इंदौर के लिए रवाना हो गया और प्रीथमपुर पहुंचकर सीधे थाने पहुंचे और महिला संगीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई परंतु घटना आठ दिन बीत जाने पर भी पुलिस महिला का सुराग नहीं लगा पाई वही महिला के तीन बेटी और एक बेटा है जो अपनी मां के आने की राह देख रहे है वही बेटा तो इतना छोटा है की बार बार अपनी दादी से कहता है मेरी मां कहा गुम हो गई मेरी मां को ढूंढ लाओ वही बेटियां भी काफी उदास सी रहती है दूसरी और सास भी रो रो कर केमरे के सामने अपने शब्द बया करती है बच्चों की हालत देख महिला का पति भी काफी दुखी है बार बार पुलिस प्रशाशन से गुहार लगा रहा है की पत्नी को जल्दी ढूंढ दो

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *