National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 15, 2026 2:51 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 15, 2026 2:51 pm

क्षेत्र विकास के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें : सुनील जोशी

क्षेत्र विकास के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें : सुनील जोशी

 

 खत कोरू कचटा स्थित मंदिर का कार्य दिसंबर 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य

प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 

14 अक्टूबर कालसीखत कोरू कर्मचारी संघ, की बैठक देहरादून स्थित जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि खत विकास के लिए सभी लोग एकजुट होकर कार्य करेंगे साथ ही खत कोरू के आध्यात्मिक और धार्मिक केंद्र कचटा में निर्माणाधीन मंदिर का कार्य 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
    बैठक खत कोरू के सदर स्याना सुनील जोशी के अध्यक्षता में संपन्न हुई, उन्होंने आह्वान किया है कि खत सैली से चालदा महाराज के आगमन से पूर्व कचटा में सभी तैयारियां पूर्ण होनी चाहिए, मंदिर परिसर का सौंदर्यकरण, खत कोरू को जोड़ने वाले सभी मोटर मार्गो का डामरीकरण, नये मोटर मार्गो का सर्वे, खत के अंदर स्कूल, हॉस्पिटल की व्यवस्था को दुरुस्त करना, प्रत्येक खतवासी का कर्तव्य है।
     उन्होंने कहा है कि सेवानिवृत्ति अधिकारियों की समिति इस नियमित कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। बैठक क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी को रोकने के लिए एवं युवा पीढ़ी स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार अपना कर पलायन को रोकने के विषय में भी चर्चा–वार्ता हुई।
खत कोरू कचटा स्थित मंदिर का कार्य दिसंबर 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य
     बैठक में सर्व समिति से यह भी निर्णय लिया गया है कि खत के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की राजनीतिक कटुता की भावना न हो बल्कि हर व्यक्ति अपने स्तर से खत विकास के लिए प्रयास करें। जिससे खत कोरू जौनसार बावर में आदर्श खत के रूप में स्थापित हो।
    बैठक में खत कोरु के सदर स्याना एवं समिति के अध्यक्ष सुनील दत्त जोशी, सरदार सिंह चौहान, राजेंद्र दत्त शर्मा, कलम सिंह चौहान, धाम सिंह चौहान, चमन सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, संदीप चौहान, चमन सिंह खन्ना, आदेश सिंह चौहान, केदार सिंह राठौर, विनोद सिंह चौहान, हाकम सिंह चौहान गांगरो, कीर्ति सिंह, सुल्तान सिंह, रमेश शर्मा, नरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह राठौर, अनिल चौहान, आनंद सिंह, अतर सिंह चौहान आनंद सिंह चौहान, स्वराज सिंह राठौर आदि सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी गण उपस्थित थे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *