National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:55 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:55 pm

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस ।

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस ।
शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ0 के0 एस0 जौहरी जी ने ध्वजारोहण करके किया। राष्ट्रगान एवं देशभक्ति पूर्ण नारों के उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र के सम्मुख प्राचार्य जी , समस्त प्राध्यापक वर्ग कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर गयी और उनके द्वारा राष्ट्र के लिए किये गये बलिदान और सेवाओं पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय समारोह श्रीमती सीमा द्वारा किया गया इस अवसर पर डॉ0अजय कुमार, डॉ0अजय कुमार सिंह ,डॉ0भारत गिरी गौंसाई जी एवं अन्य प्राध्यापक प्राध्यापिकाओं द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के प्रेरणादायक जीवन मूल्यों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए । महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा भी भाषण प्रतियोगिता में समूह गीत ,रामधुन और वैष्णव जन आदि गीतों का प्रस्तुतीकरण किया गया ।श्री हरीश मोहन नेगी जी द्वारा एक डॉक्यूमेंट्री का प्रस्तुतीकरण भी विशेष रूप से किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ0 के0 एस 0जौहरी ने समस्त छात्र-छात्राओं ,प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को अपने जीवन में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी ,कर्तव्य परायणता,स्वदेश प्रेम जैसे उच्च मूल्यों को अपने व्यक्तित्व में आत्मसात एवं देश सेवा करने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन श्रीमती सीमा द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक , कर्मचारी वर्ग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।