National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 5:13 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 5:13 pm

साहिया।अटल उत्कृष्ट जौनसार बाबर राजकीय इंटर कालेज साहिया में आज विज्ञान मेला बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट जौनसार बाबर राजकीय इंटर कालेज साहिया में आज विज्ञान मेला बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

साहिया।अटल उत्कृष्ट जौनसार बाबर राजकीय इंटर कालेज साहिया में आज विज्ञान मेला बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान 45 मांडल बच्चों द्वारा तैयार किए गए। सीनियर वर्ग में स्मार्ट एग्रीकल्चर व जूनियर परिवाहन एवं संचार प्रथम माडल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर स्वागत गान के साथ शुरू किया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा स्मार्ट एग्रीकल्चर,गोबर गैस मिनी प्लांट, ड्रीप एप्लीकेशन,सडक सुरक्षा, संगाणात्मक चिंतन,वायु प्रदूषण सौर ऊर्जा , पनचक्की, सौर प्लाट, हाइड्रो प्रोजेक्ट, मानव ध्वनियां, प्रदूषण नियंत्रण यंत्र, हाईड्रम प्लांट सहित विभिन्न प्रकार के माडल तैयार किये गये। पीटीए अध्यक्ष डाक्टर नीलम चौहान ने कहा कि विज्ञान मेले के आयोजन से बच्चों को पढाई के साथ साथ नई तकनीक सीखने का एक मौका मिलता है। विधालय के प्रधानाचार्य सीएस बंगारी ने बताया कि विज्ञान मेले में बच्चों द्वारा 45 मांडल तैयार किए गए जिसमें बच्चों ने माडल तैयार करने में आठ से 10 दिन कडी मेहनत कर तैयार किए।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्या बबीता चौहान, ग्राम पंचायत नेवी साहिया की प्रधान नीलम संवई भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पीटीए अध्यक्ष डाक्टर नीलम चौहान,एस एम सी अध्यक्ष स्वरूप सिंह चौहान,कलम सिंह चौहान, राघवेन्द्र वर्मा, रमेश सिंह राणा, अनिरुद्ध कुमार रेखा भट्ट, आनन्द सिंह तोमर, प्रदीप चौहान सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चे मोजूद थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *