National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:35 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:35 pm

छात्रों को बताए सफलता के गुर

छात्रों को बताए सफलता के गुर

वीर शहीद केसरी चन्द राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में हुआ करियर काउंसलिंग का आयोजन ।

 

डाकपत्थर 25 सितम्बर। वीर शहीद केसरी चन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षु कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विकासनगर के के आर जोशी ने कहा कि करियर काउंसलिंग का उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य के करियर के बारे में उचित निर्णय लेने के लिए उनकी रुचि, कौशल और मूल्यों का पता लगाना है, इससे छात्रों को आवश्यक जानकारी प्राप्त होती है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ• दिलीप सिंह नेगी द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षु कार्यक्रम व्यक्तियों, नियोक्ताओं, और सरकार के लिए फायदेमंद हो सकता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक छात्रों को करियर काउंसलिंग से जानकारी प्राप्त कर अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक डॉ• पूजा राठौर ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्र- छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण, कौशल विकास, उद्योग में काम करने की जानकारी प्राप्त होती है, साथ ही स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करना हो या किसी भी सरकारी संस्थान में नौकरी के अवसर प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश में बेरोजगारी कम करना,आर्थिक विकास में योगदान देना, उद्योग में प्रतिष्ठा बढ़ाना है।

इस मौके पर महाविद्यालय के डॉ दिलीप कुमार भाटिया, डॉ नीलम ध्यानी, डॉ राजेश कुमार, डॉ राजकुमारी चौहान, डॉ हरिश्चंद्र, डॉ परवेज आलम, डॉ अशोक कुमार, डॉ अविनाश भट्ट, डॉ कृतिका नेगी, डॉ अनिल शाह, डॉ आराधना भंडारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।