National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 12:57 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 12:57 am

श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ से पहुंचे संत।

फतेहपुर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव” 

श्री परमहंस आश्रम भीटौरा घाट पर संतों का भव्य स्वागत/सत्संग 

श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ से पहुंचे संत।

पूज्य श्री ध्यानानंद जी महाराज की वार्षिक पुण्यतिथि पर हुआ भव्य सत्संग 

तीरथ करे एक फल संत मिले फल चारि।

सद्गुरु मिले अनंत फल कहैं कबीर विचार।।

 

अनंत विभूषित कालजयी अलमस्त सर्वज्ञ सनातन संस्कृति के वाहक, अनादिकाल से अवतरित महापुरुषों के ब्रम्ह विद्या के संदेशवाहक यथार्थ गीता के प्रणेता तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के अखंड दरबार का पोषित फलित संत समाज का आगमन आज फतेहपुर जिले के श्री परमहंस आश्रम भीटौरा घाट में हुआ जहां उनका भव्य स्वागत वंदन हुआ। आज ही के दिन इस दिव्य आश्रम पर पूज्य श्री स्वामी जी के शिष्य ध्यानानंद जी महाराज का पंचभौतिक शरीर की यात्रा पूर्ण हुई थी और पूज्य श्री स्वामी जी ने अपने चरणों में इन्हें स्थान देकर इनकी आत्मा को कृतार्थ किये थे। इसी उपलक्ष्य में आज उनकी याद में इस आश्रम के सौभाग्यशाली शिष्यों द्वारा पुण्यतिथि मनाई जा रही है और इस पुण्यतिथि में पूज्य श्री स्वामी जी के आदेश से उनके शिष्य पूज्य श्री लाले महाराज जी, पूज्य श्री राकेश महाराज जी, पूज्य श्री वरिष्ठानंद जी महाराज, व श्रृंगवेरपुर से पधारे पूज्य श्री बृजविहारी महाराज जी ने पहुंचकर इस पावन धरा धाम को पवित्र करने का किया है। उक्त सभी शिरोमणि संतों ने अमृत वाणी के माध्यम से सैकड़ों की

पूज्य श्री ध्यानानंद जी महाराज की वार्षिक पुण्यतिथि पर हुआ भव्य सत्संग 

संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किए । पूज्य श्री लाले महाराज जी ने कहा कि मन की गति बहुत तीव्र होती है इसे नाम रूप लीला धाम में कहीं न कहीं लगाये रखें तभी यह बस में होगा। पूज्य श्री राकेश महाराज जी ने कहा कि संसार से परे परमात्मा को भजने के लिए ओम जप सद्गुरु का ध्यान व गीतोक्त साधना में रत होना होगा तभी इस आत्मा का उद्धार होगा। पूज्य वरिष्ठानंद जी महाराज ने बताया कि षडविकारों पर विजय पाने के लिए सद्गुरु के शरण में जाकर उनके बताए मार्ग पर चलकर परमात्मपथ की दूरी तय की जा सकती है। पुज्य श्री बृजविहारी महाराज जी ने कहा कि भगवान को पाना है तो सांसारिक जीवन से इतर अध्यात्मिक जीवन में चलना होगा उन्होंने कहा कि जन्म जन्मांतर तक साधना करने से सद्गुरु की कृपा से भगवान मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि दादा गुरु को सात जनम लगे, श्री कृष्ण को 13 जनम लगे बुद्ध को 200 जनम लगे ऐसे ही महावीर को 24 जनम लगे, इसलिए सद्गुरु भगवान के अध्यात्मिक कक्षा में जल्द से जल्द प्रवेश पा लें। सभी संतो ने ओम जप सद्गुरु ध्यान सेवा सुश्रुषा यथार्थ गीता का नियमित पाठ व गीतोक्त साधना पर चलने का बल दिया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।